Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में महिला को जिंदा जलाने का प्रयास:अपनी जनता पार्टी ने की मदद, आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग

    13 hours ago

    1

    0

    महोबा के कुआं गांव में एक दलित विधवा महिला को जिंदा जलाने की कोशिश के मामले पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की 'अपनी जनता पार्टी' का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला। परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। पार्टी ने आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। यह घटना महोबा जनपद के खरेला थाना क्षेत्र के कुआं गांव की है। आरोप है कि गांव के दामोदर अवस्थी ने आधी रात को विधवा मानकुंवर श्रीवास के घर में आग लगा दी। महिला ने दरवाजा खोलने से मना किया था, जिसके बाद यह वारदात हुई। इस अग्निकांड में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। आग लगने से मानकुंवर श्रीवास की 10 हजार रुपये की नकदी, गृहस्थी का सामान और मवेशियों का भूसा जलकर राख हो गया। इस घटना की सूचना मिलने पर 'अपनी जनता पार्टी' के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देश पर 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा। राष्ट्रीय महासचिव दिलीप चौधरी के नेतृत्व में टीम ने पीड़िता का हाल जाना। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता को तत्काल सहायता के रूप में 10 हजार रुपये नकद, साड़ियां और राशन सामग्री प्रदान की। राष्ट्रीय महासचिव दिलीप चौधरी ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सवाल उठाया कि घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा पीड़िता को कोई आर्थिक या सामाजिक सहायता क्यों नहीं दी गई। महासचिव ने सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर तंज कसते हुए मांग की कि जिस दबंग ने दलित की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बनाया है, उस पर तत्काल बुलडोजर चलना चाहिए। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो कलेक्ट्रेट में विशाल धरना दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष करन सिंह लोधी, मध्य प्रदेश प्रभारी सीएल साहू और प्रदेश उपाध्यक्ष बलदानी प्रसाद प्रजापति समेत जिला अध्यक्ष रामसहाय राजपूत सहित कई नेता शामिल थे। पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि एक सप्ताह के भीतर आरोपी के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई और पीड़िता को उचित मुआवजा नहीं मिला, तो कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में पीड़िता मानकुंवर ने सिसकते हुए बताया कि वह उस रात मौत के मुंह से वापस आई है। दबंग जबरन घर में घुसना चाहता था और विरोध करने पर उसने पूरे घर को आग के हवाले कर दिया। फिलहाल आरोपी जेल में है, लेकिन न्याय की गुहार अब भी जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामनवमी पर मथुरा डीएम ने किया गौ-पूजन:देवरहा बाबा गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण, 8600 गौवंशों की व्यवस्थाएं परखी
    Next Article
    यूपीडा के ट्रैक्टर से टकराई कार, दो लोगों की मौत:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, कार के परखच्चे उड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment