Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में भाजपा नेता दीपाली तिवारी का यू-टर्न:बोलीं- पार्टी से समझौता, आरोपी जिलाध्यक्ष से नहीं, लड़ाई जारी रहेगी

    1 hour ago

    1

    0

    महोबा में भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगे शोषण के आरोपों के मामले में नया मोड़ आ गया है। पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी ने जांच समिति के सामने हुए कथित समझौते से यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनका समझौता पार्टी के मान-सम्मान के लिए था, लेकिन आरोपी जिलाध्यक्ष के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। दीपाली तिवारी ने जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका दावा था कि जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी में पद देने के बदले उनसे शारीरिक संबंध बनाने की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने दो सदस्यीय जांच टीम महोबा भेजी थी। इस टीम में महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह के साथ क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे शामिल थे। टीम ने बीती शाम करीब पांच घंटे तक बंद कमरे में दोनों पक्षों से बातचीत की थी। बैठक के बाद जांच समिति ने दावा किया था कि मामला सुलझ गया है। यह भी कहा गया कि यह पार्टी के परिवार का विषय था और आपसी मनमुटाव को बातचीत से खत्म कर लिया गया है। बैठक के बाद दीपाली तिवारी और जिलाध्यक्ष ने कमलावती सिंह के पैर छूकर आशीर्वाद लिए थे और भाजपा जिंदाबाद के नारे भी लगाए थे। हालांकि, सोशल मीडिया पर जिलाध्यक्ष के साथ समझौते की खबरें वायरल होने के कुछ ही घंटों बाद दीपाली तिवारी ने दोबारा सामने आकर इन दावों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। दीपाली तिवारी के अनुसार, जांच टीम ने उनसे केवल इतना कहने को कहा था कि 'पार्टी मेरे लिए सर्वोपरि है', जो उन्होंने कह दिया था। दीपाली तिवारी ने साफ किया है कि उनका समझौता पार्टी से था, व्यक्ति से नहीं। उन्होंने दोहराया कि आरोपी जिलाध्यक्ष के खिलाफ उनकी कानूनी कार्रवाई और पद से हटाए जाने तक लड़ाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने विंध्याचल में किए दर्शन:बोले- पश्चिम बंगाल में भाजपा की बहुमत की सरकार बनेगी
    Next Article
    दीदारगंज सीट पर सपा की पहली पसंद विधायक कमलाकांत राजभर:भाजपा से भूपेंद्र सिंह पसंदीदा उम्मीदवार, बसपा से अबुल कैश पसंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment