Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने विंध्याचल में किए दर्शन:बोले- पश्चिम बंगाल में भाजपा की बहुमत की सरकार बनेगी

    1 hour ago

    1

    0

    मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को विंध्याचल धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी देवी का विधिवत दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा की बहुमत की सरकार बनने का दावा किया। उनके प्रथम आगमन पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। धाम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा संपन्न हुई। इस अवसर पर पं. रत्नाकर मिश्र, विनीत सिंह, विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, नितिन विश्वकर्मा और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दर्शन-पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत में नितिन नवीन ने कहा कि मां विंध्यवासिनी की कृपा से उत्तर प्रदेश और देश निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने प्रदेश और देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। राजनीतिक मुद्दों पर उन्होंने पश्चिम बंगाल में चल रहे चुनाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वहां दूसरे चरण का मतदान हो रहा है, जो लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की। नितिन नवीन ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में राज्य में सुरक्षा, विकास और सुशासन की नई व्यवस्था स्थापित होगी। नितिन नवीन के इस दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को नई गति मिलने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PNG पाइपलाइन लीकेज से घर के बाहर लगी आग:बिजली तार भी जले; लोग बोले- डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर टीम; गैस सप्लाई 6 किमी तक बंद
    Next Article
    महोबा में भाजपा नेता दीपाली तिवारी का यू-टर्न:बोलीं- पार्टी से समझौता, आरोपी जिलाध्यक्ष से नहीं, लड़ाई जारी रहेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment