Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा के कमालपुरा बांध में नाव पलटी, 1 युवक मौत:दो दोस्तों ने तैरकर बचाई जान, 10 घंटे से सर्च ऑपरेशन जारी

    5 hours ago

    2

    0

    महोबा के कुलपहाड़ क्षेत्र स्थित कमालपुरा बांध में नाव पलटने से एक युवक लापता हो गया। हादसे के 10 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। जबकि दो साथी तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए। शुक्रवार सुबह तीन युवक नहाने के लिए कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के कमालपुरा बांध में गए थे। इसी दौरान वे किनारे खड़ी मछुआरे की लोहे की नाव लेकर सैर करने लगे। बांध के बीच पहुंचते ही नाव का संतुलन बिगड़ गया। उसमें पानी भरने लगा, जिससे नाव पलट गई। हादसे में लाड़पुर गांव निवासी बंटी (25) पानी में डूबकर लापता हो गया। जबकि उसके साथी आकाश और मोनू किसी तरह तैरकर किनारे पहुंचने में सफल रहे। बचाने की कोशिश नाकाम आकाश और मोनू ने बताया कि उन्होंने बंटी को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे तैरना नहीं आता था। खुद के डूबने के डर से वे उसे बचा नहीं पाए और वह उनकी आंखों के सामने ही गहरे पानी में समा गया। बंटी अपनी विधवा मां प्यारी का इकलौता सहारा था। उसके पिता की मौत 25 साल पहले हो चुकी है। बंटी का एक 6 साल का बेटा भी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। गोताखोर युवक की तलाश में जुटे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई सफलता नहीं मिली है। इस हादसे के बाद लाड़पुर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग बंटी के सकुशल मिलने की दुआ कर रहे हैं, हालांकि समय बीतने के साथ अनहोनी की आशंका भी गहराती जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सदर सीट पर कौन मजबूत, विधायक इक़बाल या कोई और:भाजपा से सौरभ गुप्ता या बालयोगी दीनानाथ? AIMIM- बसपा में कौन दिग्गज
    Next Article
    नवोदय में 82 अंक, दिव्यांग छात्र को दाखिले से इनकार:कुशीनगर डीएम बोले- बच्चे का नुकसान नहीं होगा, टॉप 20 छात्रों में बनाई जगह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment