Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा के होटल में MP पुलिस की छापेमारी:आरोपियों के साथ घंटों खंगाले कमरे, अहम दस्तावेज किए जब्त

    10 hours ago

    2

    0

    मध्य प्रदेश पुलिस ने महोबा के आल्हा चौक स्थित एक निजी होटल में अचानक छापेमारी की। पुलिस आरोपियों को अपने साथ लेकर पहुंची थी और उनकी निशानदेही पर करीब एक घंटे तक कमरों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए हैं। यह सर्च ऑपरेशन मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर चलाया गया। पुलिस टीम आरोपियों को लेकर सीधे होटल पहुंची, जहां एक घंटे तक कमरों की गहन तलाशी ली गई। जांच टीम ने होटल प्रबंधन से रजिस्टर एंट्री और वहां ठहरे संदिग्धों के पहचान पत्र से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज मांगे। होटल संचालक झल्लन अंसारी ने बताया कि पुलिस टीम ने उनसे होटल में रुके इमरान, नईम और इकबाल नामक व्यक्तियों के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने यह भी जानना चाहा कि क्या होटल में कोई लड़का-लड़की रुके थे, जिस पर संचालक ने स्पष्ट किया कि केवल तीन पुरुष ठहरे हुए थे। संचालक के अनुसार, उन्होंने पुलिस को रजिस्टर की फोटोकॉपी और ठहरे हुए व्यक्तियों के पहचान पत्रों के दस्तावेज सौंप दिए। सर्च अभियान के दौरान पुलिस आरोपियों को सीधे उन कमरों में ले गई, जहां वे ठहरे थे, ताकि महत्वपूर्ण सुराग या सबूत जुटाए जा सकें। हालांकि, मध्य प्रदेश पुलिस ने इस कार्रवाई के पीछे के मामले या अपराध के बारे में मीडिया को कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया है। पुलिस टीम सभी जब्त दस्तावेजों और आरोपियों से मिली जानकारी की जांच करते हुए वापस लौट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में सड़क हादसे में युवक की मौत:फूफी को मिठाई देने जा रहा था, पिकअप ने मारी टक्कर, दोस्त गंभीर घायल
    Next Article
    लखनऊ में अलग-अलग हादसे में चार की मौत:तेज रफ्तार कार पुरनिया ओवरब्रिज पर पलटी, जी-20 रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment