Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा एसपी प्रबल प्रताप का तबादला, शशांक सिंह बने कप्तान:लखनऊ कमिश्नरेट में डीसीपी ईस्ट के पद पर तैनात थे

    2 hours ago

    1

    0

    महोबा के पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह का 11 माह 11 दिन का कार्यकाल पूरा होने के बाद शासन ने उनका स्थानांतरण कर दिया है। अब उन्हें लखनऊ पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक (अपराध) के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी शशांक सिंह को महोबा का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। प्रबल प्रताप सिंह ने 23 अप्रैल को महोबा में कार्यभार संभाला था और अपने कार्यकाल में अपराध नियंत्रण को लेकर कई अहम कदम उठाए। उनकी प्रमुख उपलब्धियों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में हुए करोड़ों के घोटाले का खुलासा शामिल रहा, जिसमें इफको टोक्यो के प्रबंधक सहित कई आरोपियों की गिरफ्तारी कराई गई। इसके अलावा कबरई पत्थर मंडी में हुए जीएसटी घोटाले में भी सख्त कार्रवाई की गई, जो शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप रही। उनकी कार्यशैली का एक खास पहलू जनता दरबार रहा, जहां वे रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लोगों की शिकायतें सुनकर मौके पर निस्तारण करते थे। उनके स्थानांतरण से जिले के लोगों में निराशा भी देखी जा रही है। नए एसपी शशांक सिंह इससे पहले लखनऊ कमिश्नरेट में डीसीपी ईस्ट के पद पर तैनात थे। वहां उन्होंने अपराध नियंत्रण में सख्त छवि और रणनीतिक कार्यशैली का परिचय दिया। अब उनसे महोबा में भी कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों की निगाहें अब नए कप्तान की कार्यशैली और उनकी रणनीति पर टिकी हैं, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 53 वाहनों को दिखाई हरी झंडी:बिजली की फॉल्ट ट्रिपिंग समस्याओं को दूर करेंगे, कर्मचारी-उपभोक्ता को मिलेगी सुविधा
    Next Article
    IPL- धोनी के बगैर उतरी CSK को RR ने हराया:वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंद पर फिफ्टी; जडेजा, आर्चर और बर्गर को 2-2 विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment