Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    माघ मेला में 15 जिलों से आएंगे 32 पुलिसकर्मी:14 जनवरी से संभालेंगे ड्यूटी, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में माघ मेला 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेला क्षेत्र में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए दूसरे जिलों से पुलिसकर्मियों की तैनाती शुरू कर दी गई है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों और इकाइयों से कुल 32 पुलिसकर्मियों को प्रयागराज भेजा जाएगा। इनमें इंस्पेक्टर, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षी शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय ने इनकी विशेष ड्यूटी का आदेश जारी कर दिया है। इनकी तैनाती 14 जनवरी से 6 मार्च तक रहेगी। चित्रकूट से झांसी और लखनऊ तक से आएंगे पुलिसकर्मी पुलिस महानिदेशक मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, माघ मेले की अग्रिम तैयारियों को समय से पूरा कराने और पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग जिलों और इकाइयों से पुलिसकर्मियों को प्रयागराज भेजा जा रहा है। विशेष ड्यूटी के लिए जारी सूची में चित्रकूट, बांदा, कानपुर नगर, अलीगढ़, मीरजापुर, महोबा, सुल्तानपुर, चंदौली, कौशांबी, फतेहपुर, हमीरपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, झांसी और लखनऊ के पुलिसकर्मी शामिल हैं। इसके अलावा पीएसी की 15वीं वाहिनी आगरा के एक आरक्षी की भी ड्यूटी लगाई गई है। 4 इंस्पेक्टर और 8 दरोगा भी संभालेंगे जिम्मेदारी पुलिस मुख्यालय की सूची के अनुसार, विशेष ड्यूटी में 4 निरीक्षक, 8 उपनिरीक्षक, 14 मुख्य आरक्षी और 6 आरक्षियों को लगाया गया है। इस तरह कुल 32 पुलिसकर्मी माघ मेले की व्यवस्था संभालेंगे। प्रमुख स्नान पर्वों पर रहेगी भीड़ प्रबंधन की चुनौती माघ मेले में मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी जैसे प्रमुख स्नान पर्वों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, स्नान घाटों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए अहम चुनौती होगी। दूसरे जिलों से पुलिसकर्मियों की तैनाती का उद्देश्य इन व्यवस्थाओं के लिए पर्याप्त बल उपलब्ध कराना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय का 106वां स्थापना दिवस:मालवीय हॉल में जुटे दिग्गज शिक्षाविद, 13 पूर्व छात्रों का मंच से होगा सम्मान
    Next Article
    आजमगढ़ में कार्तिक पूर्णिमा पर दुर्वासा धाम में भक्त उमड़े:तमसा-मंजूषा संगम में स्नान किया, शिवलिंग का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment