Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंगेतर ने सुसाइड किया तो युवती ने भी जान दी:उन्नाव में सिरफिरे प्रेमी ने शादी न करने के लिए धमकाया था

    8 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में वाट्सएप मैसेज के कारण लड़का और लड़की ने सुसाइड कर लिया। 16 फरवरी को दोनों की इंगेजमेंट हुई थी। बताया जा रहा है कि लड़की के प्रेमी ने एक सप्ताह पहले होने वाले पति के फोन पर कुछ फोटो-वीडियो भेजे थे, जिसके बाद दोनों में इसको लेकर झगड़ा चल रहा था। गुरुवार को दोपहर में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। लड़के की मौत की सूचना जैसे ही लड़की के घर पहुंची तो वह पिता के साथ मंगेतर के घर पहुंच गई। यहां महिलाओं ने उसे ताने दिए और मौत का जिम्मेदार ठहराया। घर लौटकर देर रात लड़की ने भी जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अब विस्तार से पढ़िए मामला… पूरा मामला अचलगंज थाना क्षेत्र का है। गौरी गांव के रहने वाले महेश और उनकी पत्नी शिक्षामित्र हैं। घर में बेटे सूरज उर्फ भोला (25) के अलावा एक छोटा बेटा और बेटी हैं। सूरज बीएससी और आईटीआई करने के बाद गांव में रहकर खेती-किसानी कर रहा था। वहीं राजापुर गांव के रहने वाले संतोष की बेटी कोमल (23) 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद घर पर सिलाई-कढ़ाई का काम करती थी। दो छोटी बहन काजल-सुनैना और एक छोटा भाई शिवम हैं। सूरज और कोमल के गांव की दूरी करीब 10 किमी है। दोनों परिवारों में चल रही थी शादी की तैयारी 16 फरवरी को घर वालों की मर्जी से सूरज की इंगेजमेंट कोमल के साथ हुई थी। नवंबर में शादी की तैयारी थी। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। इंगेजमेंट के बाद से दोनों में फोन पर बातचीत होती थी। नवंबर में शादी करने की तैयारी थी। सब कुछ सही चल रहा था तभी करीब एक सप्ताह पहले सूरज के व्हाट्सएप नंबर पर कुछ अश्लील मैसेज आए थे। मैसेज करके शादी तोड़ने का दबाव बनाया मैसेज करने वाले ने खुद को कोमल का प्रेमी बताया था और शादी तोड़ने का दबाव बना रहा था। इन मैसेज के बाद सूरज ने कोमल से इसके बारे में पूछा तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। घर वालों को भी इसकी जानकारी हो गई और सभी लोग मामले को सुलझाने में लगे हुए थे। फोटो-वीडियो देखने के बाद से सूरज काफी तनाव में था। लड़के ने फांसी लगाकर जान दी गुरुवार को उसने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी कोमल के घर पहुंची तो पिता के साथ वह सूरज के घर आई थी। यहां घर और गांव वालों ने उसे बुरा-भला कहा और बेटे की मौत का जिम्मेदार बताया। इसके बाद पिता-पुत्री अपने घर लौट गए। घर पहुंचने के बाद कोमल गहरे सदमे में चली गई। रात करीब 11 बजे उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर घर वालों को जानकारी हुई तो एक निजी अस्पताल में लेकर गए। यहां इलाज के दौरान देर रात करीब 1 बजे उसकी मौत हो गई। पिता बोले- बेटी ने साथ चलने की जिद की थी कोमल के पिता संतोष ने बताया कि गुरुवार सुबह सूरज ने परिवार में हुए किसी विवाद के बाद अपने ही घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। जानकारी मिलने पर मैं सूरज के घर जा रहा था। कोमल ने भी साथ चलने की जिद की तो उसे भी ले गए। वहां मौजूद महिलाओं ने कोमल को सूरज की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए उसे भला-बुरा कहा था। यह बात उसके दिल पर लग गई। कुछ देर में बेटी को लेकर घर आ गए। हम लोग सोने की तैयारी कर रहे थे तभी कोमल को उल्टियां होने लगीं। हम लोग तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए, यहां उसकी मौत हो गई। पिता के अनुसार तानों से आहत होकर कोमल ने जान दी है। पुलिस ने युवक का फोन जब्त किया अचलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक सूरज के मोबाइल को जब्त कर लिया है और उसमें आए व्हाट्सएप मैसेज की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अचलगंज बृजेश शुक्ला ने बताया कि युवक ने फांसी लगाई थी। उसके बाद युवती ने जहर खाकर जान दी है। दोनों पक्षों से कोई तहरीर नहीं मिली है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है, जांच की जा रही है। ------------------- यह खबर भी पढ़ें….. हाईटेंशन करंट से युवक का सिर धड़ से अलग, VIDEO:सिर जमीन पर गिरा, धड़ तारों में फंसकर जलता रहा, लाइन सही करने चढ़ा था बदायूं में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक जल गया। युवक लाइन ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा था अचानक लाइट आने पर तारों में चिपक गया। काफी देर तक सिर तारों में फंसकर जलता रहा और फिर जमीन पर गिर गया। धड़ हाईटेंशन लाइन के तारों में ही फंसा रहा। पूरी घटना की वीडियो सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोवा में मेयर ने बताया लखनऊ मॉडल:बोलीं लखनऊ में पर्यावरण संरक्षण पर जोर, कूड़ा कलेक्शन भी इलेक्ट्रिक वाहनों से हो रहा
    Next Article
    सदन में बोले रविकिशन-मैं पत्नी का पैर छूता हूं:चुनाव में उनके कारण मुझे 1.5 लाख वोट मिलते हैं; भोजपुरी में रखी बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment