Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंगलसूत्र लूटने वाले का एनकाउंटर, महिला हाथ जोड़कर बोली-थैंक्यू सर:कानपुर पुलिस ने पैर में गोली मारी; एक को दौड़ाकर दबोचा

    11 hours ago

    1

    0

    कानपुर में महिला सिविल डिफेंस कर्मी से मंगलसूत्र लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश को पैर में गोली मारकर पकड़ा गया, जबकि दूसरे को दौड़ाकर दबोच लिया गया। बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने महिला से उनकी शिनाख्त कराई। मंगलसूत्र बरामद होने पर महिला ने डीसीपी ईस्ट के सामने हाथ जोड़कर कहा— “अच्छा सबक सिखाया, थैंक्यू सर...” उधर, एनकाउंटर के दौरान की एक फोटो भी चर्चा में है। फोटो में एक बदमाश फिल्मी अंदाज में जमीन पर लेटा नजर आ रहा है। उसके दाएं हाथ में तमंचा है, जबकि बायां हाथ सिर के पीछे रखे हुए है। पैर आराम से मोड़े हुए दिख रहा। पुलिस के मुताबिक, यह फोटो एनकाउंटर के बाद की है। दरअसल, चकेरी थाना क्षेत्र में 21 मार्च को एक घंटे के भीतर बदमाशों ने दो वारदात को अंजाम दिए थे। वे एक महिला का मंगलसूत्र और दूसरी महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए थे। 21 मार्च की शाम ताबड़तोड़ 2 घटनाएं हुईं महिला सिविल डिफेंस कर्मी अनीता श्रीवास्तव, मंगला विहार प्रथम न्यू पीएसी लाइन में रहती हैं। 21 मार्च को IIT के पास एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। वहां से शाम 6 बजे लौटते समय मोहल्ले में मामा पीसीओ के पास सड़क पार कर रही थी। अचानक से दूसरी तरफ से बाइक सवार दो लुटेरे आ गए। झपट्‌टा मारकर गले से मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया और तत्काल डायल 112 पर लूट की सूचना दी। पुलिस पहुंची लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। महिला की शिकायत पर चकेरी थाने में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया। उधर, इस वारदात के बाद चकेरी थानाक्षेत्र में ही करीब एक घंटे बाद बदमाशों ने एक और छिनैती की। शाम करीब 7 बजे बदमाश एक महिला का पर्स छीनकर भाग गए। हालांकि, इसकी शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई। एक घंटे में दो महिलाओं के साथ छिनैती पर पुलिस सक्रिय चकेरी में एक घंटे के भीतर दो महिलाओं के साथ छिनैती की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने बताया- मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे चकेरी पुलिस को सूचना मिली कि सनिगवां के अलखनंदा रेलवे ओवरब्रिज के बाद दो बाइक सवार युवक लूट की फिराक में है। चकेरी पुलिस ने घेराबंदी की। बाइक पर सवार दो बदमाश आते दिखे। पुलिस ने रूकने का इशारा किया लेकिन वे पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली पीछे बैठे बदमाश के पैर में लगी। इससे बाइक का बैलेंस बिगड़ा और दोनों बाइक सवार आगे जाकर गिर पड़े। पुलिस ने पहले पीछे बैठे बदमाश को पकड़ा। इसके बाद भागने की कोशिश कर रहे बदमाश को दौड़ाकर पकड़ लिया। डीसीपी ईस्ट के अनुसार, जिस बदमाश को गोली लगी, उसने अपना नाम एहतिशाम बताया। वह बाबूपुरवा का रहने वाला है। जबकि दूसरा किदवई नगर का रियान है। आरोपियों के पास से लूटा हुआ मंगलसूत्र, एक तमंचा, दो खोखे कारतूस समेत एक बाइक बरामद की है। एनकाउंटर के बाद महिला से बदमाश की कराई पहचान डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया- एनकाउंटर के बाद लूट की शिकार सिविल महिला डिफेंसकर्मी अनीता श्रीवास्तव को मौके पर बुलाया गया। वह भी रात में लगभग 12 बजे पहुंचीं। यहां उन्होंने बदमाश की पहचान की। अनीता ने बताया कि घटना के समय एहतिशाम ने ही मंगलसूत्र खिंचा था, जबकि रियान बाइक चला रहा था। कहा- सर मेहनत की कमाई छीन ली थी, अब सबक मिला है, बहुत-बहुत धन्यवाद…। डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने बताया- घायल एहतिशाम को कांशीराम अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। आरोपियों ने घटना के दिन अनीता श्रीवास्तव से मंगलसूत्र लूटने के अलावा मंगला विहार प्रथम में भी एक महिला का पर्स लूटा था, जिसमें महिला का पर्स में रखा मोबाइल भी बरामद किया है। आरोपियों का अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें यूपी में पाकिस्तान ने जासूसों का नेटवर्क फैलाया:500 रुपए में मंदिरों-रेलवे स्टेशनों की लोकेशन भेजी; VIDEO देखिए यूपी का गाजियाबाद इन दिनों पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के जासूसी नेटवर्क को लेकर सुर्खियों में है। कुछ ही दिनों में 21 संदिग्ध जासूसों की गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर ला दिया है। जांच में सामने आया है कि ये लोग बेहद शातिर तरीके से काम कर रहे थे। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बच्ची के दिल में टीबी की गांठ:4 घंटे धड़कन रोककर निकाली पत्थर जैसी झिल्ली, डॉक्टर बोले- दुनिया का पहला मामला
    Next Article
    आज वासंती वार्षिक महोत्सव में CM योगी शामिल होंगे:गोरखपुर के भारत सेवा आश्रम में बंगाली रीती-रिवाज से होती है दुर्गा पूजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment