Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    माफिया बृजेश सिंह 2004 के कैंट फायरिंग केस में बरी:लखनऊ MP-MLA कोर्ट का फैसला, मुख्तार से आमने-सामने चली थी गोलियां

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के बहुचर्चित 2004 कैंट फायरिंग मामले में बड़ा फैसला आया है। 22 साल बाद MP-MLA कोर्ट ने इस केस में आरोपी बृजेश सिंह को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया। यह मामला उस समय सुर्खियों में आया था जब मुख्तार अंसारी और कृष्णानंद राय के काफिले आमने-सामने आ गए थे और दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। मामले में मुख्तार अंसारी ने कृष्णानंद राय, बृजेश सिंह पर हत्या का प्रयास, बलवा आदि की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले में आज एमपी एमएलए कोर्ट ने फैसला सुनाया है। बृजेश सिंह, त्रिभुवन सिंह, सुनील राय, आनंद राय, अजय सिंह उर्फ गुड्डू बरी किए गए। शनिवार को पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह एमपी एमएलए कोर्ट में मौजूद रहे। 13 जनवरी को 2004 में कैंट थाना क्षेत्र में सदर रेलवे क्रॉसिंग पर दोनों गुटों के बीच फायरिंग हुई थी। कृष्णानंद राय ने मुख्तार अंसारी और उसके साथियों पर एफआईआर दर्ज कराई थी। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में अवैध शराब भट्ठी का भंडाफोड़:जंगलों में 350 लीटर लहन की गई नष्ट, 145 लीटर कच्ची शराब बरामद
    Next Article
    DDU में रिसर्च एलिजिबिलिटी टेस्ट संपन्न:दूसरे दिन 87% कैंडिडेट्स ने दिया एग्जाम, दो पालियों में हुई परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment