Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेडिकल कॉलेज अस्पताल की लिफ्ट में मरीज समेत 7 फंसे:सिटी स्कैन के लिए ले जाते समय लिफ्ट रुकी, 1 घंटे तक अटके रहे

    2 hours ago

    2

    0

    जिले के स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक मरीज समेत सात लोग लिफ्ट में फंस गए। घटना लोढ़ी स्थित मेडिकल हॉस्पिटल के ब्लॉक-2 में हुई, जब मरीज को सिटी स्कैन के लिए नीचे ले जाया जा रहा था। लोग करीब एक घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे। फंसे हुए लोगों में मरीज और उसके तीमारदार शामिल थे। परिजनों ने लगातार फोन कर मदद मांगी। लिफ्ट के अंदर घुटन और घबराहट के कारण एक मरीज की तबीयत बिगड़ गई, जिससे हालत और गंभीर हो गई। घटना का वीडियो किसी तीमारदार ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। मौके पर मौजूद स्टाफ और तकनीकी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एल-2 के प्रभारी अवनीश शाहा ने बताया कि बारिश के कारण बिजली ट्रिप हो गई थी। बिजली बहाल करने के लिए इलेक्ट्रीशियन को ऊपर जाकर सिस्टम रीसेट करना पड़ा, जिसमें लगभग 20 मिनट का समय लगा। उन्होंने पुष्टि की कि सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और स्थिति अब सामान्य है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ विकास प्राधिकरण में ब्याज दर घटाई:अटल नगर के फ्लैट्स पर 2% ब्याज में छूट, 10 वर्षों की 120 किश्तों में भुगतान की सुविधा
    Next Article
    महोबा में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत:दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर, शादी में शामिल होने जा रहे थे दूल्हे के रिश्तेदार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment