Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मीडिएशन सेंटर के छत से महिला कूदी:दोनों पैर फैक्चर, समझौते के लिए आई थी; रॉन्ग नंबर से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हुआ था

    2 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र स्थित कचहरी परिसर के मीडिएशन सेंटर में शनिवार को वैवाहिक विवाद के दौरान एक महिला ने छत से छलांग लगा दी। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पति फरार हो गया। न्यायालय सुरक्षा प्रभारी इंस्पेक्टर तहसीलदार वर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला के दोनों पैरों के घुटने के नीचे की हड्डियां टूट गई हैं। पीड़ित महिला की पहचान संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ले की निवासी 25 वर्षीय हसीना खातून के रूप में हुई है। हसीना का निकाह 7 जून 2024 को बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के विशुनपुर टनटनवा निवासी हकीमुल्लाह के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। उनका एक पांच महीने का बेटा भी है। हसीना की मां फातिमा का आरोप है कि उनकी बेटी के मोबाइल नंबर पर एक गलत नंबर से कॉल आई थी, जिस पर बेटी ने आपत्ति जताई। कॉल करने वाले ने कई बार फोन किया, जिसके बाद बेटी और दामाद के रिश्ते में दरार आ गई। विवाद के बाद बेटी मायके लौट आई थी और यहीं रह रही थी। हसीना का आरोप- पति फोन पर रिश्तेदारों से गालियां दिलवाता था वहीं, पीड़िता हसीना का आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। पति समेत अन्य ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना देते थे और उसके साथ मारपीट भी करते थे। हसीना ने यह भी आरोप लगाया कि पति अपने रिश्तेदारों से फोन पर गंदी गंदी गालियां दिलवाते थे और 10 फरवरी 2026 को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया था। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जहां से मामला मीडिएशन सेंटर भेजा गया। शनिवार को दोनों पक्षों को सुलह-समझौते के लिए बुलाया गया था। बातचीत के दौरान हसीना पति के साथ ही रहने की जिद कर रही थी, लेकिन पति इसके लिए तैयार नहीं था। पति की किसी बात से आहत होकर हसीना ने अचानक पहली मंजिल की छत से छलांग लगा दी। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और परिजनों ने उसे तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता ने बताया कि दूसरे युवक ने उसके पति के पास आपत्तिजनक एडिट फोटो भेज दिया था, जो मेरी नहीं थी। न्यायालय सुरक्षा प्रभारी इंस्पेक्टर तहसीलदार वर्मा ने बताया कि मीडिएशन सेंटर की छत से कूदने वाली महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। महिला के दोनों पैर की हड्डी टूटने की जानकारी मिली है। महिला की मां फातिमा और बड़े पिता दरगाही आदि लोग जिला अस्पताल में मौजूद हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में किसान की संदिग्ध मौत:परिजन ने सांप के काटने की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    लोहिया संस्थान में 665 नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति:345 पुरुष-320 महिला अभ्यर्थी चयनित, CM नियुक्ति पत्र देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment