Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई की लोकल ट्रेन में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार:भीड़ के बीच चाकू मारकर भागा था; बारिश में गेट खोलने को लेकर विवाद हुआ था

    1 day ago

    2

    0

    मुंबई में मानसून की पहली बारिश के बीच लोकल ट्रेन में दरवाजा खुला रखने को लेकर हुए विवाद में एक यात्री ने दूसरे यात्री की जान ले ली। मृतक की पहचान 22 साल के मयंक लोहार के रूप में हुई है। आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घटना मंगलवार रात करीब 10:42 बजे अंधेरी और बोरीवली स्टेशन के बीच चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास डिब्बे में हुई। ट्रेन के बोरीवली स्टेशन पहुंचने से ठीक पहले आरोपी रोशन सुवर्णा चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया था। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, ट्रेन अंधेरी स्टेशन पर पहुंची थी, तभी मयंक और रोशन सुवर्णा के बीच गेट खुला रखने को लेकर बहस शुरू हो गई। रोशन दरवाजा खुला रखना चाहता था जबकि मयंक बारिश का हवाला देकर इसका विरोध कर रहा था। बहस के दौरान रोशन ने चाकू निकाला और मयंक के पेट में घोंप दिया। रात 11:04 बजे ट्रेन बोरीवली स्टेशन पहुंची। इसके बाद मयंक को बोरीवली स्टेशन के मेडिकल रूम में ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद एंबुलेंस से कांदिवली स्थित शताब्दी अस्पताल भेजा गया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ट्रेन में मयंक की हत्या की 2 तस्वीरें… बोरीवली स्टेशन पर उतरकर फरार हो गया था मयंक को खून से लथपथ छोड़कर आरोपी रोशन सुवर्णा बोरीवली स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो गया था। आरोपी इस दौरान भी सीसीटीवी में नजर आया था। रेलवे पुलिस ने उसकी तलाश में लिए सात टीमें भेजीं और आखिरकार बुधवार दोपहर को कुर्ला से गिरफ्तार कर लिया। प्राइवेट कंपनी में काम करता था मयंक महज 22 वर्षीय मयंक ने फाइनेंस मार्केटिंग में अपनी पढ़ाई पूरी कर ली थी और पिछले 9 महीनों से चकाला स्थित 'वेस्ट साइड' नामक कंपनी में काम कर रहा था। वह काम के लिए रोजाना विरार से अंधेरी आता-जाता था। मयंक लोहार का परिवार मूल रूप से नेपाल का है। उसकी छह पीढ़ियां मुंबई में बसी हुई हैं। पहले वे अंधेरी में रहते थे, लेकिन अपने घर के पुनर्निर्माण कार्य के चलते कुछ महीनों पहले विरार में शिफ्ट हो गए थे। चार महीनों में दूसरी घटना कुछ दिन पहले, बोरीवली स्टेशन के पास भी एक लोकल ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होने को लेकर हुए विवाद में एक यात्री की इसी तरह चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इन घटनाओं से मुंबई की लोकल ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों में डर का माहौल है। क्योंकि, लोकल ट्रेनों से रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं। ------------------ क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बैतूल में युवक की पीट-पीटकर हत्या:बोरदेही स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर पीटा, सीट को लेकर हुआ था झगड़ा बैतूल के बोरदेही रेलवे स्टेशन पर रविवार रात ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद के बाद छिंदवाड़ा निवासी युवक अली खान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह स्टेशन पर शव मिलने के बाद जीआरपी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस बोली-सरकार के संरक्षण में हुआ उज्जैन जमीन खरीद घोटाला:बीजेपी और संघ की मिलीभगत; बीजेपी का जवाब- ये राज्यसभा चुनाव हारने की हताशा
    Next Article
    शिवसेना उद्धव गुट को संसद में ऑफिस खाली करना होगा:टूट के बाद सांसदों की संख्या 5 से कम हुई; 2 सांसद लोकसभा स्पीकर से मिलेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment