Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में आग:धुआं भरने से लोगों को बाहर निकाला गया; मेट्रो सर्विस कुछ समय के लिए प्रभावित

    2 hours ago

    1

    0

    मुंबई के अंधेरी ईस्ट में छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टी-2 के अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन पर बुधवार शाम 4:10 बजे आग लग गई। अफसरों ने फौरन लोगों को बाहर निकाला और परिसर को खाली कर दिया गया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। आग लगने के कारण मेट्रो एक्वा लाइन-3 के अंडरग्राउंड कॉरिडोर में आरे JVLR से कफ परेड के बीच मेट्रो सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित रहीं। एक नगर निगम अधिकारी ने बताया कि आग मेट्रो स्टेशन के टेक्निकल रूम में लगी थी। हालांकि आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। मेट्रो स्टेशन में धुआं से भर गया आग लगने के बाद धुआं पूरे अंडरग्राउंड स्टेशन परिसर में फैल गया था, जिसके कारण दमकलकर्मियों को राहत और बचाव अभियान के दौरान ब्रीदिंग उपकरणों का इस्तेमाल करना पड़ा। मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (MMRCL) ने इसे धुएं की मामूली घटना बताया है। MMRCL ने एक बयान में कहा, 'आज छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA)-T2 स्टेशन पर धुएं की एक मामूली घटना हुई, जिस पर मौके पर मौजूद टीम ने तुरंत काबू पा लिया।' 9 अप्रैल को मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 में आग लगी थी 9 अप्रैल को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर गुरुवार शाम आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही थी। आग ग्राउंड फ्लोर पर स्थित पावर हाउस के सीलिंग लेवल तक ही रही। वहां मौजूद इलेक्ट्रिक ट्रे, वायरिंग, केबल, इंस्टॉलेशन और इलेक्ट्रिक पैनल जल गए। एयरपोर्ट पर आग से जुड़ीं पिछली घटनाएं… 28 ऑक्टूबर 2025: दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर बस में आग लगी, एअर इंडिया का विमान नजदीक खड़ा था दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर एअर इंडिया के विमान से कुछ मीटर दूर खड़ी एक बस में आग लग गई थी। यह बस एअर इंडिया SATS एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की थी, जो कई एयरलाइंस के लिए ग्राउंड सर्विस देती है। आग लगने के समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran ने UAE के Missile Attack के दावे खारिज किए, दुश्मनों से दूर रहने की दी चेतावनी
    Next Article
    सबरीमाला केस, सुप्रीम कोर्ट बोला बार-बार रुख नहीं बदल सकते:बोहरा समाज में बहिष्कार और धार्मिक अधिकारों पर 1986 की PIL की वैधता पर सवाल उठाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment