Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां को पीट रही थी...बेटे ने पत्नी को मार डाला:चंदौली में हैंडपंप के हत्थे से हत्या की; कार से 90 किमी दूर फेंकी लाश

    7 hours ago

    2

    0

    चंदौली में कार शोरूम के फाइनेंसर ने हैंडपंप के हत्थे से पीट-पीटकर 28 साल की पत्नी की हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए उसने आरोपी ने शव को चादर में लपेटा, बोरे में भरा और कार से करीब 90 किमी दूर पहाड़ी क्षेत्र में खाई में फेंक दिया। कार सर्विसिंग के लिए एजेंसी में छोड़ दी और घर लौट आया। रविवार सुबह महिला की दो बहनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति और उसके पिता को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया, शनिवार शाम पत्नी मेरी मां को लात से मार रही थी। इस बात पर गुस्सा आ गया। मैंने उसकी हत्या कर दी। फिर रात में ही उसकी लाश पहाड़ी पर फेंक आया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली है। महिला की शादी 6 साल पहले हुई थी। उनका 5 साल का एक बेटा है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया खुर्द गांव का है। 2 फोटो देखिए… 2020 में हुई थी शादी, 5 साल का बेटा है बिछिया खुर्द गांव निवासी गौतम कुमार खरवार उर्फ बाचा चंदौली बाजार स्थित एक हुंडई कार शोरूम में कर्मी है। वह फाइनेंस का काम करता है। पिता रामलखन सकलडीहा के निबंधन कार्यालय में चपरासी थे। रिटायरमेंट के बाद भी वह तहसील में काम करते हैं। गौतम की सोनी के साथ 2020 में शादी हुई थी। उनका 5 साल का एक बेटा तेजस है। सोनी चकिया नगर पंचायत के मां कालीनगर कॉलोनी की रहने वाली थी। पड़ोसी महिला ने बताई हत्या की वजह पड़ोसी फूलकली ने बताया, गौतम अपने मां-पिता का इकलौता बेटा है। उसके घर में आए दिन विवाद होता था। सोनी पति और अपने बेटे को मारती-पीटती थी। इसलिए गौतम अपने मां-पिता से अलग रह रहा था। शनिवार को सोनी अपनी सास मीरा देवी को मार रही थी। गौतम कुमार ने यह देखा तो उसे गुस्सा आ गया। पहले तो उसने पत्नी को मना किया। नहीं मानने पर उसने पास में रखे हैंडपंप के हत्थे से उस पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। उस वक्त गौतम के पिता राम लखन घर पर नहीं थे। वह सकलडीहा तहसील में थे। दबिश देकर पुलिस ने गौतम को पकड़ा रविवार सुबह सोनी के साथ अनहोनी की जानकारी उनकी बहन सोनम और पिंकी को मिली। दोनों ने बहनोई गौतम को फोन किया। सोनी से बात कराने के लिए कहा। लेकिन गौतम ने टाल दिया। परिवार के अन्य लोग भी सोनी से बात कराने में टाल-मटोल करते रहे। इस पर दोनों बहनें अपने परिवार के साथ सोनी की ससुराल पहुंचीं तो उन्हें घटना की पूरी जानकारी मिली। इसके बाद भाई संजय के साथ सदर कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ हत्या की शिकायत दी। पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हो गई। दबिश देकर आरोपी गौतम कुमार खरवार और उसके पिता रामलखन को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोनी का शव चकिया कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में जिलेबिया मोड़ के पास झाड़ियों से बरामद किया। बहन बोली- सोनी और गौतम काफी खुश थे सोनी की छोटी बहन पिंकी ने बताया, एक सप्ताह पहले गौतम और सोनी बिहार स्थित मां तूतला भवानी मंदिर दर्शन करने गए थे। तीन दिन पहले फोन पर बात के दौरान सोनी सामान्य और खुश लग रही थी। बड़ी बहन सोनम ने बताया, सोनी के घर वाले बात कराने में टाल-मटोल कर रहे थे। शक होने पर रविवार को पुलिस को सूचना दी। सोनी के 5 साल के बेटे ने हमें बताया कि पापा मम्मी को मार कर कार से ले गए। शादी को 6 साल हो गए थे, आज तक कोई विवाद की जानकारी नहीं थी। कर्ज को लेकर तनाव में रहता था गांव वालों के अनुसार, आरोपी बचपन से मनमानी करने और फिजूलखर्ची का आदी था। पैसों की कमी होने पर वह आसपास के लोगों से कर्ज भी लेता था और अक्सर तनाव में रहता था। सीओ ने बताया- पति और पत्नी में विवाद था सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। महिला के शव को पहाड़ क्षेत्र के एक झाड़ी से बरामद किया गया है। आरोपी और उसके पिता को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ के दौरान पति और पत्नी के बीच विवाद में घटना होने की बात सामने आई है। पुलिस टीम ने हैंडपंप का हैंडल बरामद कर लिया है, जिससे आरोपी ने सोनी को मारा था। -------------------------------------- आपके विधायक को टिकट मिलना चाहिए या नहीं, सर्वे में हिस्सा लेकर बताएं यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ------------------------------ ये पढ़ें - लखनऊ में विस्फोट करने आए 4 आतंकी अरेस्ट:सरगना मेरठ का नाई; दावा- पाकिस्तान ने धमाके का टारगेट दिया था यूपी एटीएस ने लखनऊ से 4 आतंकियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया। इसका खुलासा शुक्रवार को किया। एटीएस के अनुसार, आतंकी पाकिस्तान के हैंडलर्स के कहने पर भारत में आगजनी और दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    नया लेबर लॉ नौकरी जाने पर देगा फायदा या होगा नुकसान?
    Next Article
    लखनऊ में पार्किंसंस के खिलाफ अनोखा वॉकथॉन:बांसुरी की मधुर धुन से बीमारी को चैलेंज, डॉक्टर बोले- समय पर पहचान जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment