Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां गंगा को 5100 साड़ियों से बनी चुनरी चढ़ाई:501 लीटर दूध से अभिषेक, गंगा दशहरा पर अयोध्या के घाटों पर भीड़

    11 hours ago

    1

    0

    यूपी में आज यानी मंगलवार को गंगा दशहरा है। वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या समेत प्रदेश में कई शहरों में घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। काशी के असी घाट पर मां गंगा को 12 राज्यों से आई 5100 साड़ियों (25,500 फीट) की चुनरी चढ़ाई गई। 501 लीटर दूध से गंगा का अभिषेक किया गया। प्रयागराज में संगम पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद सूर्य को अर्घ दिया। अयोध्या के सरयू घाट पर भी श्रद्धालु दान-पुण्य कर रहे हैं। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए घाटों पर पहुंच रहे हैं। काशी में सुबह 12 बजे तक 1.50 लाख श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा चुके हैं। प्रयागराज में 6 लाख लोग संगम में स्नान कर चुके हैं। अयोध्या में भी 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु सरयू में डुबकी लगा चुके हैं। आज शाम काशी में विशेष गंगा आरती होगी। इसके बाद घाटों पर दीप सजाए जाएंगे। आज पूरा माहौल देव दिवाली जैसा रहेगा। ज्योतिषाचार्यो के मुताबिक, अधिकमास यानी पुरुषोत्तम मास में आठ साल बाद गंगा दशहरा का महापर्व मनाया जा रहा है। चार विशिष्ट योग और चार उत्तम मुहूर्त की वजह से गंगा मां का पूजन 100 गुना फलदायी है। गंगा दशहरा की तस्वीरें देखिए… गंगा दशहरा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका में गुजराती महिला की हत्या:लूट के लिए स्टोर में घुसे नकाबपोश ने मारी गोली, वर्जीनिया शहर की वारदात
    Next Article
    कैंची धाम जा रहे 4 दोस्तों की मौत:बाराबंकी में 100 स्पीड में हाईवे पर ट्रेलर में घुसी इनोवा, 3 की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment