Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लव मैरिज करने वाली पत्नी ने पति को मार डाला:भाई बोला- बहनोई के साथ मिलकर हत्या की, बरेली में डॉक्टर ने दूसरी शादी की थी

    20 hours ago

    1

    0

    बरेली में दो महीने पहले लव मैरिज करने वाले डॉक्टर की शनिवार सुबह 4 बजे अस्पताल में मौत हो गई। उनके भाई ने पुलिस को बताया कि भाई की पत्नी और बहनोई ने उन्हें जहर देकर मार डाला। इसके बाद सिविल लाइंस में मेयर के कैंप ऑफिस के सामने फेंक दिया। राहगीरों ने शुक्रवार रात करीब 8 बजे भाई को अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार वालों के मुताबिक, डॉक्टर ने मौत से पहले बताया कि पत्नी और बहनोई ने उन्हें बहुत पीटा था। उनकी पत्नी डेढ़ महीने से अपने बहनोई और बहन के घर पर रुकी थी। घटना सुभाष नगर इलाके की है। 15 अप्रैल को डॉक्टर ने की थी लव मैरिज सुभाष नगर थाना क्षेत्र के बालाजी धाम मंदिर के पास रहने वाले डॉक्टर कुलदीप गोस्वामी (40) खुद की क्लिनिक चलाते थे। 3 साल पहले उनका पत्नी से तलाक हो गया था। पहली पत्नी दया से एक बेटा उत्कर्ष (13) है। वह मदर्स पब्लिक स्कूल में 7वीं क्लास में पढ़ता है। कुलदीप ने 15 अप्रैल को गुंजन (38) से लव मैरिज की थी। कुलदीप के भाई विनायक ने बताया कि शादी के बाद से लगातार गुंजन माता-पिता से अलग रहने का दबाव बना रही थी। वह घर में सास-ससुर, देवर और देवरानी से झगड़ा-मारपीट करती थी। भाई की पत्नी गुंजन शादी के करीब 15 दिन बाद ही ससुराल छोड़कर चली गई। वह अपने साथ लाखों रुपए के गहने भी ले गई। वह कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार स्थित अपनी बहन और बहनोई के घर रह रही थी। पत्नी को मनाने गया था कुलदीप परिजनों ने बताया कि शुक्रवार (3 जुलाई) को डॉक्टर कुलदीप पत्नी को वापस लाने के लिए उसके घर गए थे। वहां पत्नी ने अपनी बहन और बहनोई के साथ मिलकर कुलदीप को जहर दे दिया। इसके बाद उनकी मौत हो गई। मौत के बाद आरोपियों ने शव को सड़क किनारे फेंक दिया। शनिवार को मृतक के भाई ने कैंट थाने में शिकायत देकर पत्नी, उसकी बहन-बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है। अब पढ़िए कुलदीप ने वीडियो में क्या कहा… कुलदीप का वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा- मैं बहुत परेशान हो गया हूं, इसलिए यह वीडियो बना रहा। मेरी शादी दो महीने पहले गुंजन से हुई थी। शादी के बाद मुझे लगा कि मुझे एक सोची-समझी साजिश के तहत फंसाया गया है। शादी के बाद मेरे घर से नकदी, सोना-चांदी और दूसरे सामान गायब होने लगे। मैंने एक बार गुंजन को 70 हजार रुपए अपनी बहन रीना को देते हुए पकड़ा था। पूछने पर उसने कहा कि उधार दे रही है और बाद में लौटा देगी। धीरे-धीरे मुझे यकीन हो गया कि घर में जो चोरी हो रही है, वह गुंजन ही कर रही है। जब मैंने उसके घरवालों से शिकायत की तो वे उल्टा झगड़ा और मारपीट पर उतारू हो गए। ‘गुंजन के भाई की हमारी भाभी पर गंदी नजर थी’ गुंजन का भाई अमित हमारी छोटी भाभी पर गलत नजर रखता था। 30 तारीख को उसने भाभी के साथ अश्लील हरकत की। इसकी शिकायत सुभाष नगर थाने में की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुझे कानून पर बहुत भरोसा था, लेकिन अब मैं पूरी तरह टूट चुका हूं। मैं चाहता हूं कि गुंजन, रीना, सतीश और अमित के खिलाफ जांच हो। इन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले। सीएम योगी, डीएम और एसएसपी से मेरी हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराइए। मेरे साथ जो हुआ, वैसा किसी और के साथ न हो। उत्कर्ष बेटा, आई लव यू। बाबा-दादी का ख्याल रखना और जिंदगी में खूब आगे बढ़ना। मेरे दोस्तों से भी अनुरोध है कि मेरे बेटे का साथ देना। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- 'मम्मी के पेट पर चढ़कर पापा ने चाकू मारे':मेरठ में बेटा बोला- मां तड़पती-चीखती रही; पापा कहते रहे- वीडियो बना... मैं तेरी रील बनवाऊंगा मम्मी आंगन में पड़ी थीं। उनके पूरे कपड़े खून में लाल थे। हाथ, चेहरे और गले से खून बह रहा था। मम्मी चिल्ला रही थी- बचाओ-बचाओ छोड़ दो, लेकिन पापा मम्मी के पेट पर बैठे थे। उनके एक हाथ में चाकू था, दूसरे से मम्मी को पकड़ रखा था। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    45 पैसे में ₹10 लाख का ट्रैवल इंश्योरेंस:ट्रेन, फ्लाइट, बस और कैब बुकिंग में मिलता है एक्सीडेंटल कवर, जानें क्लेम का पूरा प्रोसेस
    Next Article
    लखनऊ में मृत बेटे को अस्पताल में छोड़कर भागी मां:बोली- बाथरूम में फिसल गया था, शरीर पर पिटाई के निशान मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment