Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लव मैरिज के बाद युवती की हत्या:झांसी से भगाकर ले गया था, बोला- दूसरों से बात करती थी, गर्दन में कुल्हाड़ी मारी

    12 hours ago

    2

    0

    झांसी की धनदेवी (27) ने जिस युवक से प्यार किया, उसी ने लव मैरिज करके उसकी हत्या कर दी। उसे शक था कि पत्नी दूसरों से बात करती है और उसके पास नहीं रहती। इसी शक में उसने मर्डर प्लान किया। बेटे के बीमार होने का बहाना बनाकर पत्नी को घर बुलाया। 8 अप्रैल को पत्नी धनदेवी घर पहुंची तो हमला कर दिया। गर्दन पर कुल्हाड़ी मारी। घायल पत्नी को झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति और साथ देने वाले उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के चंदेरा थाना क्षेत्र की है। जेल से छूटने के बाद दाेबारा भगाकर ले गया मोंठ के चेलरा गांव निवासी देवीदयाल रायकवार ने बताया- मेरे घर से लगभग 100 मीटर दूर हरिओम विश्वकर्मा रहता था। 2016 में वह मेरी बहन धनदेवी को घर से भगाकर ले गया। हमने मोंठ थाने में केस दर्ज कराया था। तब पुलिस ने बहन को बरामद कर हम लोगों को सौंप दिया था और हरिओम को जेल भेज दिया था। दो महीने बाद हरिओम जेल से छूटकर बाहर आ गया। 4-5 दिन बाद ही वह दोबारा से मेरी बहन को भगाकर ले गया। इसके बाद उसने मंदिर में शादी कर ली। हाईकोर्ट से नोटिस आया तो शादी का पता चला। अभी हमारा केस कोर्ट में चल रहा था। इसके बाद हरिओम ने गांव वाला मकान बेच दिया और टीकमगढ़ के चंदेरा थाना क्षेत्र के वीरपुरा गांव में रहने लगा। ग्वालियर में काम करती थी धनदेवी भाई ने आगे बताया- धनदेवी की 4 साल का एक बेटा और दो साल की एक बेटी है। कुछ समय से पति अपनी पत्नी धनदेवी पर शक करने लगा था। किसी से बात करो तो उसे शक होता था। इसी बात को लेकर देानों के बीच विवाद होने लगा। मारपीट करने पर 4 महीने पहले धनदेवी अपनी बहन सरोज के पास इंदरगढ़ में रहने लगी थी। वहां एक कंपनी में काम करने लगी। घर नहीं आने पर विवाद और बढ़ गया। पति उसे मारने की धमकी देने लगा। बेटे के बीमारी का बहाना बनाकर बुलाया बहन सरोज ने बताया- धनदेवी अपनी बेटी को लेकर इंदरगढ़ में हमारे पास रहती थी, जबकि बेटा को उसका पिता रखे था। वो उसे मां के पास नहीं आने देता था। मारपीट करने पर धनदेवी ससुराल नहीं जा रही थी। तब पति ने बेटे के बीमारी का बहाना बनाकर धनदेवी को गांव बुलाया। 8 अप्रैल को धनदेवी अपनी ससुराल पहुंच गया। तब पति हरिओम घर पर नहीं था। रात को वह आया और धनदेवी पर हमला कर दिया। ससुर धनश्याम ने भी मारपीट की। फिर कुल्हाड़ी उठाकर बेटे को दे दी। तब हरिओम ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। गर्दन में कुल्हाड़ी लगने से धनदेवी लहूलुहान हो गई। तब उसे टीकमगढ़ ले गए। वहां से झांसी रेफर कर दिया। सूचना पर सरोज भी अपने पति को लेकर आ गई। तब घायल धनदेवी ने आपबीती सुनाई। इलाज के दाैरान आज धनदेवी की मौत हो गई। पति और ससुर को गिरफ्तार किया चंदेरा पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर 13 अप्रैल को हत्या की कोशिश का केस दर्ज करके पति और ससुर को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। आज धनदेवी की मौत होने की सूचना मिली है। अब केस में जांच करके हत्या के संबंधित धाराएं बढ़ाई जा रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में फर्जीवाड़े का खुलासा, 6 पर केस दर्ज:कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन SDM-तहसीलदार समेत कई अधिकारियों पर FIR
    Next Article
    सहारनपुर में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल:2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बढ़ाई संगठनात्मक ताकत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment