Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LU में स्टूडेंट्स ने VC ऑफिस घेरा:बोले- कुलपति होश में आओ, लखनऊ में एंट्रेंस-सेल्फ फाइनेंस कोर्स की बढ़ी फीस पर बवाल

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय में NSUI के सदस्य छात्रों ने कुलपति कार्यालय का घेराव किया। प्रवेश परीक्षा और सेमेस्टर शुल्क में हुई बढ़ोत्तरी को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर नारेबाजी की। कहा- कुलपति होश में आओ। अंडर ग्रेजुएट (UG) एंट्रेंस एप्लीकेशन फीस और सेल्फ़ फाइनेंसड कोर्स की फ़ीस में भारी बढ़ोतरी स्वीकार नहीं है। छात्रों का कहना है कि यह बढ़ोतरी इतनी अधिक है कि सामान्य वर्ग के साथ-साथ गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों से आने वाले छात्रों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करना कठिन हो गया है। छात्रों ने कहा- वर्तमान में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से फीस बढ़ाए जाने पर ऐसा लग रहा है कि शिक्षा का निजीकरण किया जा रहा है। इसे एक व्यवसायिक मॉडल के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है। विरोध कर रहे छात्रों से इस दौरान प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम से धक्का मुक्की भी हुई। इस मौके पर डॉ. राकेश द्विवेदी ने छात्रों को समझाया और उनसे ज्ञापन लिया। बढ़ी फीस वापस करने की मांग NSUI के प्रतिनिधियों ने इस बात पर जोर दिया कि बढ़ती एप्लीकेशन और कोर्स फीस आर्थिक रूप से कमज़ोर तबके के छात्रों पर बहुत ज़्यादा असर डालती है, जिससे काबिल उम्मीदवारों को पढ़ाई के मौकों से दूर रहना पड़ सकता है। संगठन ने स्टूडेंट्स के अधिकारों की रक्षा करने और सभी के लिए सस्ती शिक्षा पक्का करने का अपना वादा दोहराया। छात्रों में मांग की कि UG एंट्रेंस एप्लीकेशन फीस बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए। सेल्फ-फाइनेंस्ड कोर्स की फीस तत्काल प्रभाव से कम की जाए। तुरंत एक्शन लेने की अपील NSUI नेता प्रिंस प्रकाश का कहना है कि अगर मांगों पर तुरंत ध्यान नहीं दिया गया तो यह प्रोटेस्ट एक बड़े आंदोलन की शुरुआत होगी। उन्होंने एडमिनिस्ट्रेशन से कंस्ट्रक्टिव बातचीत करने और स्टूडेंट्स के हित में तुरंत एक्शन लेने की अपील की। मौके पर शैलेन्द्र,अभिषेक मौर्य,बलराम, हर्षित लाल, अमित कुमार, अंकुश चौहान,अमित, गोपी जी, शशांक शेखर, विवेक, हर्षित शुक्ला, हर्ष यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ‘विश्व धरोहर दिवस’ पर खास आयोजन:'हमारी धरोहरें, हमारा गौरव' थीम पर बच्चों ने लिया हिस्सा
    Next Article
    भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल-अखिलेश का पुतला फूंका:सोनभद्र में प्रदर्शन, राहुल गांधी के पोस्टर पर कालिख लगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment