Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल-अखिलेश का पुतला फूंका:सोनभद्र में प्रदर्शन, राहुल गांधी के पोस्टर पर कालिख लगाई

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में भाजपा महिला मोर्चा ने शनिवार को रॉबर्ट्सगंज के कचहरी तिराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को संसद में पारित न होने देने के विरोध में किया गया। महिला मोर्चा ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने इस विधेयक को रोककर 'भारत माता' के सम्मान पर आघात किया है। भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री डॉ. रूबी गुप्ता ने कहा कि यह देश की समूची मातृशक्ति के साथ धोखा है और महिलाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के ऐतिहासिक कदम को विपक्ष ने राजनीतिक कारणों से रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा नहीं चाहतीं कि महिलाएं पंचायत से लेकर संसद तक नेतृत्व करें। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति का अपमान करने वालों को जनता सबक सिखाएगी। इसी मुद्दे को लेकर शनिवार को रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर भी भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने राहुल गांधी के पोस्टर पर कालिख पोती और उसे चप्पलों से पीटा। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में मजबूत बनाने वाला एक ऐतिहासिक कदम था। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने इसका विरोध कर अपनी सोच उजागर की है और वे महिलाओं को नीति निर्माण में आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि यह विधेयक महिलाओं को अधिकार और सम्मान देने की दिशा में एक बड़ा कदम था, जिसे रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल लगातार महिला सशक्तिकरण के विरोध में खड़े नजर आते हैं, जो उनकी मानसिकता को दर्शाता है। इस प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा, तारा देवी, कंचन देवी, रितु अग्रहरि, रीता गुप्ता, अमरावती चंद्रावती लक्ष्मी आशा देवी मुन्नी सोनी हीरावती पार्वती भागीरथी यशोदा कमला निर्मला रानी बरखा,रगीता सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    LU में स्टूडेंट्स ने VC ऑफिस घेरा:बोले- कुलपति होश में आओ, लखनऊ में एंट्रेंस-सेल्फ फाइनेंस कोर्स की बढ़ी फीस पर बवाल
    Next Article
    अक्षय तृतीया पर 800 करोड़ के कारोबार की उम्मीद:कानपुर में एक महीने में 1800 शादियां, गेस्टहाउस और होटलों की बुकिंग शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment