Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LU में नए सत्र से 2326 सीटें बढ़ीं:40 से ज्यादा नए पाठ्यक्रम शुरू, कुलपति बोले- जॉब ओरिएंटेड कोर्सों पर फोकस

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय ने क्वालिटी एजुकेशन की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इस सत्र से लखनऊ विश्वविद्यालय में 2326 सीटें बढ़ी हैं। एस्ट्रो फिजिक्स से पुरोहित और वास्तु शास्त्री बनाने जैसे जॉब ओरिएंटेड कोर्स भी शुरू हो रहे हैं। 22 टॉप ट्रेंडिंग विषयों को माइनर के तौर पर पढ़ाने की तैयारी है। ये कहना है लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी का। उन्होंने मंगलवार को LU कैंपस में प्रेस वार्ता के जरिये नए पाठ्यक्रमों और नए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब विश्वविद्यालय में पढ़ाई को अधिक आधुनिक, उपयोगी और छात्र केंद्रित बनाने पर फोकस है। शुरू किए जा रहे कई रोजगारपरक कोर्स प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि विश्वविद्यालय ने 11 नए UG, 10 PG और 22 माइनर डिग्री कार्यक्रम शुरू किए हैं। पांच नए व्यावसायिक कोर्स भी जोड़े गए हैं, ताकि छात्रों को नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकें। खास बात यह है कि अब छात्र अपने मुख्य विषय के साथ दूसरी रुचि का माइनर कोर्स भी कर सकेंगे। नेशनल लेवल की प्रवेश प्रक्रिया बनाने पर जोर प्रवेश प्रक्रिया को भी राष्ट्रीय स्तर के अनुरूप किया गया है। LLB में प्रवेश अब क्लैट और एमबीए में कैट के जरिए होगा। 2,326 सीटें बढ़ाने का फैसला लिया गया है। परीक्षा और मूल्यांकन प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। सभी परीक्षाएं कैमरे की निगरानी में होंगी। ग्रेडिंग सिस्टम सुधारने के लिए एक समिति बनाई गई है। एफिलिएटेड कॉलेजों को भी करेंगे अपलिफ्ट कुलपति प्रो.जेपी सैनी ने बताया कि LU से एफिलिएटेड कॉलेजों के विकास पर भी जोर दिया गया है। निरीक्षण और फैकल्टी चयन की प्रक्रिया अब ऑनलाइन होगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी। साथ ही, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच थर्ड पार्टी से कराई जाएगी और नए छात्रावास बनाने की तैयारी है। कुलपति ने कहा कि इन बदलावों से विश्वविद्यालय में शिक्षा का स्तर बेहतर होगा और छात्रों को अधिक अवसर मिलेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी पहुंचे क्रिकेटर रिंकू सिंह:सांसद और मंगेतर प्रिया सरोज के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए
    Next Article
    दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे CM योगी:प्रधानमंत्री के संभावित दौरे की करेंगे समीक्षा, जारी हुआ रूट डायवर्जन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment