Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘लिटिल हीरो’ तन्मय को ADG ने किया सम्मानित:साइबर ठगों की साजिश नाकाम कर तन्मय ने बचाए माता-पिता के छह लाख, बने बाल सुरक्षा एंबेसडर

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली में एक 13 साल के बच्चे की सूझबूझ ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए ठगी करने वाले गिरोह के मंसूबों पर पानी फेर दिया। प्रेमनगर क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार को साइबर अपराधियों ने आतंकवादी संगठन से जुड़े होने का डर दिखाकर और फर्जी कोर्ट वारंट भेजकर 6 लाख रुपये ऐंठने की कोशिश की। जब माता-पिता डर के साए में थे, तब उनके कक्षा-8 में पढ़ने वाले बेटे तन्मय ने अपनी बुद्धिमानी से इसे साइबर फ्रॉड पहचान लिया। तन्मय की कलाकारी से अब जनता होगी जागरूक तन्मय की इस बहादुरी और जागरूकता को देखते हुए आज अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, रमित शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली, अनुराग आर्य ने उसे सम्मानित किया। तन्मय को उपहार में ड्रॉइंग बोर्ड, कलर्स और चॉकलेट्स दी गईं। खास बात यह है कि तन्मय को बाल साइबर सुरक्षा एंबेसडर नियुक्त किया गया है। अब तन्मय अपने ड्रॉइंग बोर्ड पर साइबर सुरक्षा से जुड़ी जो भी कलाकृतियां बनाएगा, उसे पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया जाएगा। डिजिटल अरेस्ट से बचने के लिए पुलिस की सलाह यह घटना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों की बड़ी सफलता मानी जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कोई भी पुलिस या सरकारी एजेंसी फोन पर इस तरह की कार्रवाई या पैसे की मांग नहीं करती है। किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत 1930 डायल करें या ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। सावधानी के जरूरी कदम:
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मंजर तो खराब था 7-8 लोगों को बचाया':वृंदावन हादसे के चश्मदीद मोहर सिंह ने बताई आंखों देखी, बोले-सभी मदद करने भागे
    Next Article
    करोड़ों के गबन में मुख्य आरोपी इल्हाम से पूछताछ:पुलिस ने 50 से अधिक सवाल पूछे, जांच तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment