Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर से झांसी जा रही बस में लगी आग:यात्रियों ने उतरकर बचाई जान, डीजल पाइप फटने से हादसा

    5 hours ago

    1

    0

    ललितपुर से यात्रियों को लेकर झांसी जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की एक बस में मंगलवार शाम आग लग गई। यह घटना डीजल पाइप फटने के कारण हुई, जिससे बस में हड़कंप मच गया। बस में सवार यात्रियों ने तुरंत नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। झांसी डिपो की बस संख्या यूपी 33 ए टी 4393 ललितपुर बस स्टैंड से शाम 5:30 बजे 12 से अधिक यात्रियों को लेकर झांसी के लिए रवाना हुई थी। बस जब घुसयाना होते हुए पिसनारी बाग मार्ग पर शाम 5:45 बजे पहुंची, तो अचानक उसका डीजल पाइप फट गया और आग लग गई। बस के अंदर धुआं निकलने लगा, यह देख चालक ने तत्काल बस को सड़क पर रोक दिया। सभी यात्री सुरक्षित बस से नीचे उतर गए। बस चालक ने अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। बस चालक ने बताया कि बस के अगले हिस्से में लगा डीजल पाइप गर्म होकर फट गया था, जिससे आग लगी। यातायात प्रभारी आलोक तिवारी ने जानकारी दी कि झांसी डिपो की बस में आग लगी थी, जिसे तुरंत बुझा दिया गया। सभी यात्रियों को दूसरी बस से झांसी के लिए रवाना कर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में अंबेडकर जयंती पर सफाई कर्मियों का सम्मान:कामतानाथ की महाआरती और परिसर को किया साफ
    Next Article
    जूही में 7 साल की बच्ची संग रेप, अधेड़ अरेस्ट:चॉकलेट का झांसा देकर घर ले गया, कपड़े में खून लगा देख मासूम ने बताई आपबीती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment