Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन:डीएम-एसपी ने प्रशिक्षु आरक्षियों संग किया सामूहिक भोज, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में शुक्रवार देर शाम रिजर्व पुलिस लाइंस में आरटीसी के दीक्षांत परेड समारोह के उपलक्ष्य में एक सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ भोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्वयं प्रशिक्षु आरक्षियों को भोजन परोसा। इस दौरान उन्हें पुलिस सेवा की परंपराओं, अनुशासन और सेवा भावना का प्रत्यक्ष अनुभव कराया गया। अधिकारियों ने सपरिवार भोज में हिस्सा लिया। भोज के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया गया। प्रशिक्षुओं ने नृत्य, संगीत, नाटक, कविता पाठ और लोकगीत जैसी विभिन्न विधाओं में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इन पारंपरिक और आधुनिक प्रस्तुतियों में युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। इस अवसर पर रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए उन्हें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करने की प्रेरणा दी गई। अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं की गरिमामय उपस्थिति रही। इसका उद्देश्य पुलिस बल में आपसी समन्वय, उत्साह और सौहार्दपूर्ण संबंधों को मजबूत करना था। तस्वीरें देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा शुरू:10 केंद्रों पर दो पालियों में 28 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
    Next Article
    मऊ में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू:11 केंद्रों पर कड़ी चेकिंग, सीसीटीवी से निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment