Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा शुरू:10 केंद्रों पर दो पालियों में 28 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    2 hours ago

    3

    0

    अमरोहा में होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। यह परीक्षा आज सुबह दस बजे से शुरू हुई। जिले में कुल दस परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 28,224 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा आज से अगले तीन दिनों तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 4,704 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। भर्ती परीक्षा को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न कराया जा रहा है। एक कंट्रोल रूम से अधिकारियों की मौजूदगी में सभी परीक्षा केंद्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ के कारण परीक्षा केंद्रों के पास जाम की स्थिति से बचने के लिए प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। इसके तहत भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। अभ्यर्थियों को गहन तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया, जिसके कारण केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। उन्होंने पुष्टि की कि हर परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल तैनात है और सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है। एसपी ने कहा कि परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू:260 शिक्षकों की ड्यूटी, 38,000 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, थ्री लेयर चेकिंग
    Next Article
    ललितपुर में दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन:डीएम-एसपी ने प्रशिक्षु आरक्षियों संग किया सामूहिक भोज, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment