Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण:मंच पर बैनर न होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

    8 hours ago

    2

    0

    ललितपुर में सोमवार को नगर पालिका परिषद के पांच मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम कोतवाली के सामने स्थित पीएन इंटर कॉलेज के पास रेन बसेरा में आयोजित किया गया। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन और भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने की। उप जिलाधिकारी सदर मनीष विश्वकर्मा ने मनोनीत पार्षद जगभान सिंह राजपूत, प्रकाश कुशवाहा, तेजस्व श्रीवास्तव, मनोहर यादव और पार्वती खटीक को शपथ दिलाई। इन पांच पार्षदों के शपथ लेने के बाद नगर पालिका में कुल पार्षदों की संख्या 31 हो गई है, जिसमें निर्वाचित पार्षद भी शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच पर कार्यक्रम का कोई बैनर न लगा होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन ने अधिशासी अधिकारी से नाराजगी व्यक्त की। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, सहकारी बैंक अध्यक्ष रमेश लोधी, मुन्ना लाल जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष भगत राठौर, धर्मेंद्र गोस्वामी और चंद्रशेखर पंत सहित सभी पार्षद मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन लिपिक अभिषेक चौबे ने किया, जबकि अधिशासी अधिकारी दिनेशचंद्र विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में 272 ग्रामीणों को आवंटित पट्टे पर कब्जा नहीं:अजय लल्लू ने DM को ज्ञापन सौंपकर सरकार पर साधा निशाना
    Next Article
    अमेठी में 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' से चार शातिर चोर गिरफ्तार:ई-रिक्शा की 16 बैटरियां, अर्टिगा कार बरामद; एक पर 10 मुकदमे दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment