Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' से चार शातिर चोर गिरफ्तार:ई-रिक्शा की 16 बैटरियां, अर्टिगा कार बरामद; एक पर 10 मुकदमे दर्ज

    6 hours ago

    2

    0

    अमेठी पुलिस ने ई-रिक्शा की कीमती बैटरियां चोरी करने वाले चार अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की 16 बैटरियां और वारदातों में इस्तेमाल की जाने वाली एक अर्टिगा कार बरामद की है। गिरफ्तार चोरों में से एक पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 10 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक सरवनन टी ने पुलिस कार्यालय सभागार में इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने चोरों को पकड़ने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की। यह कार्रवाई 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत की गई। दरअसल, बीते दिनों अमेठी के भाले सुल्तान, गौरीगंज और जगदीशपुर थाना क्षेत्रों में ई-रिक्शा से बैटरी चोरी की पांच घटनाएं सामने आई थीं। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इन घटनाओं के खुलासे के लिए संबंधित थानों के साथ-साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था। 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के दौरान पुलिस ने देर रात एक अर्टिगा कार को रोका और उसकी तलाशी ली। कार के अंदर से चोरी की 6 बैटरियां बरामद हुईं। गाड़ी में सवार चार अभियुक्तों को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान फहीम पुत्र वसीम, गोलू उर्फ शनि पुत्र मंगल कश्यप और नितिन साहू पुत्र महेश साहू (सभी निवासी आशियाना, लखनऊ) तथा अंकित कुमार पुत्र सुनील कुमार (निवासी जहानाबाद, फतेहपुर) के रूप में हुई है। उनकी निशानदेही पर जामो रोड पर स्थित एक खंडहर से 10 अन्य बैटरियां भी बरामद की गईं। घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। अभियुक्त फहीम के पास से एक तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, फहीम पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 10 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये सभी अंतरजनपदीय शातिर चोर हैं। ये पहले चोरी की जगह की रेकी करते थे और फिर रात में बैटरियों को चोरी करके लखनऊ में बेच दिया करते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण:मंच पर बैनर न होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने जताई नाराजगी
    Next Article
    आशा भोसले अंतिम सफर पर, 4 बजे मुखाग्नि दी जाएगी:तिरंगे में लपेटकर श्रद्धांजलि दी गई, श्रद्धांजलि देने पहुंचे सचिन तेंदुलकर रो दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment