Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में IPL पर ऑनलाइन सट्टा लगाते युवक अरेस्ट:पुलिस ने आरोपी के पास से स्मार्टफोन और आईडी बरामद किए

    6 hours ago

    2

    0

    ललितपुर जिले के कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम बुढवार में पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। नेहरू नगर चौकी पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ा। बुधवार रात करीब 9:30 बजे, उपनिरीक्षक अंकित कौशिक को सूचना मिली कि प्राथमिक पाठशाला के पास गली के नुक्कड़ पर एक व्यक्ति अंधेरे में बैठकर अपने मोबाइल फोन से आईपीएल मैच पर दांव लगा रहा है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके की घेराबंदी की और अभियुक्त को दबोच लिया। तलाशी के दौरान, आरोपी के पास से एक 'रेडमी' कंपनी का स्मार्टफोन और सट्टेबाजी के लिए इस्तेमाल की जा रही नकदी बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान ग्राम बुढवार निवासी 31 वर्षीय आकाश यादव के रूप में हुई। जब पुलिस ने आरोपी का मोबाइल चेक किया, तो उसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। आरोपी के फोन में '1X247.net' नामक वेबसाइट खुली थी, जिस पर मुंबई इंडियंस और हैदराबाद के मैच पर दांव लगाया जा रहा था। जांच में व्हाट्सएप चैट पर सट्टेबाजी से जुड़ी कई आईडी (जैसे C83683, C135550) और उनके पासवर्ड भी बरामद हुए हैं। आकाश यादव ने पुलिस को बताया कि उसे ये आईडी आदर्श यादव और आनंद यादव नामक व्यक्तियों ने उपलब्ध कराई थीं। पुलिस ने बरामद स्मार्टफोन के स्क्रीनशॉट और व्हाट्सएप चैट को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंकित कौशिक के साथ आरक्षी योगेंद्र कुमार और आरक्षी हरिओम शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमगार्ड को DM को कॉल करना पड़ा महंगा:सुल्तानपुर में कमांडेंट ने नोटिस जारी कर रोकी ड्यूटी, DM के पास शिकायत लेकर पहुंचा
    Next Article
    सीतापुर में ट्रैक्टर टक्कर से पिकअप चालक की मौत:नेशनल हाईवे-30 पर हादसा, बरेली निवासी युवक की 4 माह पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment