Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में हनुमान जयंती को लेकर प्रशासन अलर्ट:शोभायात्रा में 20 हजार लोग होंगे शामिल, सुरक्षा को लेकर DM-SP ने किया निरीक्षण

    2 hours ago

    2

    0

    ललितपुर में 2 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर शहर में एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 20 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। शोभायात्रा और अन्य कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक इंतजामों की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित जुलूस मार्गों का भी भ्रमण किया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए डायवर्जन प्लान, संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों की पहचान की गई। इन स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आवश्यक सेवाओं को तत्पर रखने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करने को कहा गया। ताकि हनुमान जयंती का पर्व जनपद में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। आमजन से भी प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आईएएस रिंकू सिंह शाही ने दिया इस्तीफा:कांग्रेस विधायक ने इस्तीफे को बताया बेहद दुखद और चिंताजनक, भाजपा सरकार पर कसा तंज
    Next Article
    उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड भंग पर विवाद:बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन बोले- क्या देवभूमि में खत्म होगी इस्लामी तालीम?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment