Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में गुहराज निषादराज जयंती मनाई गई:शोभायात्रा में झांकियां और लोक नृत्य, सर्वसमाज ने किया स्वागत

    4 hours ago

    2

    0

    ललितपुर में सोमवार को रायकवार निषाद समाज द्वारा गुहराज निषादराज जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नगर के मोहल्ला आजादपुरा स्थित रिसाला मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा रिसाला मंदिर से शुरू होकर वर्णी चौराहा, तुवन मंदिर चौराहा, सावरकर चौक और तालाबपुरा होते हुए पुनः रिसाला मंदिर पर समाप्त हुई। देखें, 6 तस्वीरें…. शोभायात्रा में भगवान श्रीराम-जानकी, गुहराज निषादराज महाराज, केवट जी महाराज, एकलव्य जी और महर्षि कश्यप जी की आकर्षक झांकियां शामिल थीं। पारंपरिक लोक नृत्य ढिमरयाई और राई सहित अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। डीजे, बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर सर्वसमाज द्वारा स्वल्पाहार और शीतल पेय के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम और शोभायात्रा में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान शोभायात्रा समिति अध्यक्ष विनोद रैकवार एडवोकेट, द्वारका प्रसाद रैकवार, मुन्नालाल भगत रैकवार, हुकुम रैकवार, मोहन मास्साब, छक्कीलाल रैकवार, प्रेस क्लब के पूर्व कोषाध्यक्ष पत्रकार रमेश रैकवार, अशोक रैकवार, राज रैकवार, पुष्पेंद्र कश्यप, लखन रैकवार, रवि कश्यप, निशांक रैकवार और भगत रायकवार सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। महिला मंडल से पूजा कश्यप, हेमलता, लक्ष्मी, पुष्पा रैकवार, नेहा रैकवार, आरती रैकवार, शिल्पी रैकवार, रश्मी रैकवार और साक्षी केवट सहित अन्य महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में अधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक:बोले- गैस सिलेंडर की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में श्रद्धालुओं से भरी बस नाले में गिरी:चालक-महिला घायल, 80 यात्री बाल-बाल बचे; बड़ा हादसा टला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment