Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में बदला मौसम, आंधी के साथ झमाझम बारिश:55 जिलों में लू चल रही, घर से बाहर न निकलने की सलाह; पारा 47.4°C

    10 hours ago

    1

    0

    यूपी भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। सीजन में पहली बार तापमान 47°C के पार पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में बांदा देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां गर्मी ने पिछले 4 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां दिन का तापमान 47.4°C रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 2022 में 30 अप्रैल को यहां पारा 47°C के पार गया था। वाराणसी में अप्रैल महीने में चौथी बार दिन का तापमान 45°C पहुंचा है। इससे पहले, 30 अप्रैल 2019 में सबसे ज्यादा तापमान 45.3°C रिकॉर्ड किया गया था। इस बीच, दोपहर बाद ललितपुर में अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हो रही है। बाकी जिलों में तेज धूप है। 55 शहरों में लू चल रही है। गोरखपुर चिड़ियाघर में भालू पानी से बाहर नहीं आ रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने आज 55 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। दोपहर के वक्त ज्यादातर शहरों में तापमान 42°C से 45°C के बीच रहने का अनुमान जताया है। लोगों को खासतौर पर दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा है। इससे पहले, शनिवार को देश के सबसे गर्म 41 शहरों में से 14 शहर उत्तर प्रदेश के थे। बांदा का तापमान सऊदी अरब और पाकिस्तान के जैकोबाबाद से भी ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। सऊदी अरब में 31°C और पाकिस्तान के जैकोबाबाद में 44°C तापमान दर्ज किया गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- सोमवार यानी 27 अप्रैल से नया विक्षोभ सक्रिय होगा। पश्चिमी यूपी और तराई वाले इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। आंधी-तूफान की भी संभावना है। 28 अप्रैल से पूरे यूपी में बारिश का दौर शुरू होगा। 1 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पारे में 2–3°C की गिरावट आ सकती है। गर्मी की तस्वीरें देखिए… अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम मौसम के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाम के नाश्ते में ट्राई करें बीटरूट आलू कटलेट, बनाना है आसान
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में 362 सिपहियों की ट्रेनिंग पूरी:डीआईजी विजय ढुल ने कहा- पुलिस सेवा एक नौकरी नहीं, महत्वपूर्ण दायित्व है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment