Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में बाइक पुलिया से टकराई:एक युवक की मौत, दोस्त गंभीर घायल, बानपुर जा रहे थे दोनों

    5 hours ago

    2

    0

    ललितपुर में रविवार दोपहर बानपुर मार्ग पर एक सड़क हादसे में मजदूर संदीप यादव (28) की मौत हो गई। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई थी। इस दुर्घटना में संदीप का दोस्त बृजभान (30) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है। थाना बार के ग्राम चिगलाओ निवासी संदीप यादव अपने दोस्त बृजभान के साथ रविवार को बाइक से बानपुर जा रहा था। बानपुर मार्ग पर ग्राम छिल्ला के पास उटारी नदी के निकट उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और पुलिया से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। देर शाम इलाज के दौरान संदीप यादव ने दम तोड़ दिया। बृजभान की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मृतक संदीप के पिता बबलू ने बताया कि संदीप दो भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर था। वह एक पावर प्लांट में मजदूरी करता था। संदीप की शादी तीन साल पहले हुई थी, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदर अनुराग अवस्थी ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव जिला अस्पताल के बाथरूम में मिला भ्रूण:इमरजेंसी वार्ड में सफाई के दौरान हुई घटना, पुलिस ने जांच शुरू की
    Next Article
    लखनऊ में घर में घुसकर परिवार को पीटा:किशोरी को उठाने की कोशिश; युवक की सोने की चेन लूटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment