Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में अज्ञात शव की हुई पहचान:परिजन बोले- मानसिक रूप से बीमार था, मेडिकल कॉलेज से लापता हुआ था

    4 hours ago

    2

    0

    ललितपुर के जुगपुरा मोहल्ले में गुरुवार को मिले एक अज्ञात शव की शिनाख्त शुक्रवार शाम को हो गई है। मृतक की पहचान थाना जाखलौन के ग्राम नयागांव निवासी 36 वर्षीय जयहिन्द उर्फ जितेन्द्र राजपूत पुत्र सूरज राजपूत के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि जयहिन्द मानसिक रूप से बीमार था और उसका इलाज ललितपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। वह 14 अप्रैल की रात पेशाब जाने की बात कहकर अस्पताल से निकला था, जिसके बाद से वह लापता हो गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की स्पष्ट पुष्टि नहीं हो सकी है। इसके चलते, आगे की जांच के लिए मृतक का विसरा सुरक्षित रखा गया है। मृतक के चचेरे भाई ने जानकारी दी कि जय हिन्द के दो पुत्र और एक पुत्री है। वह अपने दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था और खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। करीब 15 दिन पहले उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। 13 अप्रैल की रात पेट दर्द की शिकायत के बाद उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ललितपुर में भर्ती कराया गया था। 14 अप्रैल की रात करीब 2 बजे वह अपनी पत्नी से शौचालय जाने की बात कहकर अस्पताल से निकला था और फिर लापता हो गया। परिजन उसकी लगातार खोजबीन कर रहे थे। 16 अप्रैल की दोपहर उन्हें सूचना मिली कि जयहिन्द को 15 अप्रैल को मोहल्ले में देखा गया था, जहां उसने कुछ विद्युत तार तोड़ दिए थे। इसके बाद से परिजन उसे उसी इलाके में तलाश रहे थे। कोतवाली सदर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गुरुवार शाम एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। शुक्रवार को शव की शिनाख्त होने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया गया और उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आईआईएम लखनऊ में नारी नेतृत्व पर राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू:विकसित भारत @2047 के लिए महिला भागीदारी पर मंथन
    Next Article
    चित्रकूट में बाइक पेड़ से टकराई:तेरहवी का निमंत्रण देने जा रहे चाचा-भतीजे की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment