Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर के जंगल में मिला महिला का अधजला शव:महुआ बीनने गए ग्रामीणों ने देखा, चप्पलों से हुई पहचान; पति से पूछताछ जारी

    3 hours ago

    1

    0

    ललितपुर के मड़ावरा थाना क्षेत्र में सौंरई और उल्दना खुर्द गांव के बीच गुरुवार सुबह करीब 8 बजे एक महिला का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। महुआ बीनने गए ग्रामीणों ने जंगल के कच्चे रास्ते के पास जलता हुआ शव देखा और तुरंत मड़ावरा पुलिस को सूचना दी। जंगल का यह हिस्सा धौरीसागर मार्ग से करीब 3 किमी अंदर है और दोनों गांवों के बीच लगभग 5 किमी लंबी वन पट्टी आती है। सूचना पर मड़ावरा और मदनपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की गहन जांच की। शव लगभग पूरी तरह जला हुआ था। चप्पलों से हुई पहचान घटनास्थल के पास मिली चप्पलों के आधार पर मृतका की पहचान आरती (लगभग 25 वर्ष), पत्नी रामगोपाल, निवासी ग्राम सौल्दा, थाना मदनपुर के रूप में हुई। मृतका का मायका बानपुर में है। पिता कृपाल ने मौके पर पहुंचकर चप्पलों के आधार पर शिनाख्त की। पुलिस ने बताया कि उम्र 30 वर्ष बताई जा रही थी, लेकिन वास्तविक उम्र लगभग 25 वर्ष है। फॉरेंसिक टीम की बरामदगी फॉरेंसिक टीम ने मौके से कई अहम साक्ष्य बरामद किए। शव के पास से टूटी हुई चूड़ियां, बाल, एक चाकू और शराब के खाली पाउच मिले, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सभी बरामद सामग्री को फॉरेंसिक लैब भेजा गया है, जहां इनकी जांच कराई जाएगी। पुलिस का मानना है कि ये साक्ष्य घटना की कड़ियों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। फोन पर हुई थी आखिर बातचीत मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी कुछ दिनों से तनाव में थी और पति से विवाद बढ़ गया था। बुधवार को आरती से आखिरी बार बातचीत हुई थी, जिसमें उसने तेरहवीं के कार्यक्रम में आने की बात कही थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद मिला, जिससे परिवार चिंतित हो गया। पिता ने पति पर मौखिक रूप से हत्या कर शव जलाने की आशंका जताई है। अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है, हालांकि परिजन तहरीर देने की तैयारी कर रहे हैं। मृतका अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, पति हिरासत में मड़ावरा के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मौके से मिले कुछ साक्ष्यों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मृतका के पति को संदिग्ध मानते हुए पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, हालांकि यह औपचारिक गिरफ्तारी नहीं है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारिश से फसल खराब होने पर किसान ने लगाई फांसी:ललितपुर में खेत में पेड़ से लटका मिला शव, जांच जारी
    Next Article
    औरैया में सड़क किनारे मिला युवक का शव:प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया, महिला की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment