Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लालकुर्ती पैंठ एरिया में साड़ी की दुकान में भीषण आग:दुकान में वेल्डिंग का काम चल रहा था, दो की हालत बिगड़ी, जमकर हंगामा

    6 hours ago

    1

    0

    मेरठ के लालकुर्ती पैंठ एरिया में सोमवार शाम अचानक एक साड़ी की दुकान में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी दौड़ पड़ीं और आग बुझाने में जुट गईं। गनीमत रही कि साप्ताहिक अवकाश था वरना हादसा बड़ा भी हो सकता था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। एफएसओ जहां जांच की बात बोल रहे हैं, वहीं पड़ोसी दुकानदार ने वेल्डिंग मशीन से एसी में ब्लॉस्ट होना आग की वजह बताया है। आग की तीन तस्वीर देखें… पहले एक नजर घटना पर खैरनगर (हाल पता ईरा गार्डन) निवासी सोनू पुत्र नजमू की लालकुर्ती पैंठ एरिया में मुस्कान साड़ी व सारिका साड़ी कलेक्शन नाम से दो दुकान हैं। शाम करीब 5:30 बजे अचानक सारिका कलेक्शन नाम की दुकान की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। आसमान में काला धुआं देख लोगों ने शोर मचा दिया। इसके बाद अफरातफरी मच गई और भीड़ जुटने लगी। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची व आग बुझाने की मशक्कत में जुट गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सोनू की दुकान में चल रहा था काम सोमवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण दुकानें बंद रहती हैं। फिर भी कुछ दुकानदार अपने प्रतिष्ठान खोल लेते हैं। सोनू अपने पिता नजमू व भाई तालिब के साथ मिलकर दुकान में वेल्डिंग का काम करा रहा था। काम खैरनगर निवासी सुभान पुत्र सलीम कर रहा था। अचानक AC के पास धमाका हुआ और आग लग गई। देखते ही देखते पूरी दुकान में आग फैल गई और आग की लपटें उठने लगीं। आग का शोर मचा तो बाजार में अफरा तफरी मच गई। पड़ौसी दुकानदार ने किया हंगामा जिस जगह यह दुकान थी, वहां आस पास में भी कपड़े की काफी और दुकानें हैं। सोनू के पड़ौस में जाटव गेट निवासी इमामुद्दीन व उनके बेटे ओसामा, फरमान, जैद भी जैद साड़ीज के नाम से दुकान चलाते हैं। इसी दुकान पर काम करने वाले आदिल का आरोप है कि जब वैल्डिंग हो रही थी तो उन्होंने सोनू व उसके पिता से मना किया लेकिन वह नहीं माने। जैसे ही AC के पास वैल्डिंग की, अचानक धमाका हो गया। इसके बाद जैसे तैसे इन लोगों ने दुकान से सामान निकाला लेकिन फिर भी लाखों का माल जल गया। उन्होंने जानबूझकर दुकान में आग लगाए जाने का आरोप भी लगाया। दुकानों के शटर गिरे, मची भगदड़ आग का पता चलते ही बाजार में खलबली मच गई। माल जल जलकर नीचे गिर रहा था, इससे वहां भगदड़ मच गई। आनन फानन में लोगों ने अपनी दुकानों के शटर गिराने शुरु कर दिए। इस दौरान जो आस पास के दुकानदार थे, उन्होंने तो माल निकालना भी शुरु कर दिया। दो युवकों की हालत बिगड़ी, भर्ती किया आग की इस घटना के बाद इमामुद्दीन पक्ष के लोग जल्दी जल्दी सामान निकालने का प्रयास करने लगे। लेकिन धुआं फैलता जा रहा था। इस धुएं की चपेट में आकर कर्मचारी आदिल की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल लाकर इमर्जेंसी में भर्ती कराया गया। दूसरे युवक की पहचान सुभान पुत्र सलीम के रूप में हुई है जो वैल्डिंग कर रहा था। उसे धमाके के बाद तेज करंट लगा। उसकी भी हालत बिगड़ गई और जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। कई किलोमीटर दूर से दिख रहा था धुआं आग कितनी भीषण थी, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आग से निकलने वाला काला धुआं करीब दो किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। जिसने भी यह धुआं देखा, वह मौके पर पहुंच गया। कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया तक पर वायरल हो गयी। तो नुकसान का आंकलन करना होता मुश्किल आग को समय रहते काबू कर लिया गया लेकिन लोग भयभीत दिखाई दिए। राहत की एक वजह साप्ताहिक बंदी भी मानी जा रही है। लोगों का कहना है कि हर रोज हजारों की संख्या में लोग इस बाजार में पहुंचते हैं। जिस जगह आग लगी, उस जगह तो पैर रखने तक की जगह नहीं होती। अगर उस वक्त पर यह आग लगती तो नुकसान का आंकलन करना पानी ही संभव नहीं होता। अफसर भी इस बात को कुबूल कर रहे हैं। चार साल पहले भी लग चुकी है आग लालकुर्ती पैंठ एरिया बेहद सकरा है। यहां आग बुझाने के इंतजामों की कल्पना ही नहीं की जा सकती। कई बार मुद्दा उठा लेकिन फिर दबकर रह गया। आग की इस घटना के बाद लोगों ने चार वर्ष पहले इसी मार्किट में लगी आग को याद किया। उस दौरान चौकीदार की सजगता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना पूरा बाजार आग की भेट चढ़ जाता। लोग यहां अग्नि सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाते दिखाई दिए। एफएसओ बोले- समय रहते आग पर पाया काबू आग लगने की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन ऑफिसर आरके सिंह दमकल की चार गाड़ियों के साथ लालकुर्ती पैंठ एरिया पहुंच गए और चार अलग अलग रास्तों की मदद से दुकान में लगी आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि वैल्डिंग से आग लगने की बात सामने आ रही है। यह शॉर्ट सर्किट भी हो सकता है। मंगलवार को दमकल की टीम इस जगह का निरीक्षण करेगी। उसी के बाद कुछ कहा जा सकेगा। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में गर्मी को लेकर स्कूलों का समय बदला:सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे तक स्कूलों को खोलने का आदेश
    Next Article
    प्रेमिका की शादी से नाराज प्रेमी टावर पर चढ़ा:बबेरू में घंटों चला ड्रामा, पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment