Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लेखपाल पर वरासत दर्ज करने में गड़बड़ी का आरोप:भदोही में पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, मुकदमा दर्ज कर जांच जारी

    2 hours ago

    1

    0

    भदोही में राजस्व विभाग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां वरासत दर्ज कराने के नाम पर अवैध धन वसूली और जमीन के रिकॉर्ड में हेरफेर का आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम चन्दापुर (कोइरौना) निवासी नीलम चौबे ने आरोप लगाया है कि ग्राम सभा मैलौना स्थित उनके पति प्रवीण कुमार चौबे की भूमिधरी जमीन में नाम दर्ज कराने के दौरान अनियमितता बरती गई। कर्नाटक में रहता हैं परिवार पीड़िता का कहना है कि लेखपाल मुरलीधर और उनके चाचा हरिश्चंद्र की मिलीभगत से उनके पति का नाम दर्ज नहीं किया गया। इसके बजाय, जमीन केवल हरिश्चंद्र के नाम पर दर्ज कर दी गई। नीलम चौबे ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ जीविकोपार्जन के लिए कर्नाटक में रहती हैं। उनके पति पैरालिसिस जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। जब उन्हें जमीन में नाम दर्ज न होने की जानकारी मिली, तो वह तहसील ज्ञानपुर पहुंचीं। वहां लेखपाल द्वारा वरासत दर्ज कराने के नाम पर उनसे अलग-अलग तिथियों में कुल 85,000 रुपये नकद लिए गए। आरोप है कि इतनी बड़ी रकम लेने के बावजूद उनका कार्य नहीं किया गया। उन्हें बार-बार तहसील के चक्कर लगवाए जाते रहे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, धारा 151 के तहत भी कार्रवाई की गई है। प्रकरण की जांच सीओ सदर प्रभात राय द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, मौत:हादसे में युवक के दोनों पैर कटे, बिहार के रहने वाले थे दोनों
    Next Article
    अंबेडकरनगर में जिला अस्पताल में बच्ची की मौत:परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment