Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ विकास प्राधिकरण बनाएगा 4 नए अपार्टमेंट:75 लाख से 2.80 करोड़ में मिलेंगे फ्लैट, 3 महीने में शुरू होगा काम

    19 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में घर खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। शहर में एलडीए 4 नए अपार्टमेंट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है। इनका निर्माण अगले 3 महीने में शुरू हो जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है, जो एक महीने में फाइनल होने की उम्मीद है। इसके बाद वर्क ऑर्डर जारी कर निर्माण कार्य शुरू होगा। इन तीनों परियोजनाओं में कुल 1060 फ्लैट बनाए जाएंगे। जिनकी कीमत 70 लाख रुपए से लेकर 2.80 करोड़ रुपए तक होगी। इनमें से एक प्रोजेक्ट में पंजीकरण के बाद लॉटरी के जरिए फ्लैट आवंटित भी किए जा चुके हैं, जबकि बाकी में अभी पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। ऐशबाग में 27 मंजिला ‘ऐशबाग स्क्वॉयर’ ऐशबाग के मिल रोड पर बन रहे ‘ऐशबाग स्क्वॉयर’ अपार्टमेंट के लिए 15 अप्रैल तक पंजीकरण किया जा सकता है। यहां 27 मंजिला टॉवर में 3BHK+स्टडी के 384 फ्लैट बनाए जाएंगे। गोमतीनगर विस्तार में ‘नर्मदा अपार्टमेंट’ गोमतीनगर विस्तार में ‘नर्मदा अपार्टमेंट’ प्रोजेक्ट में 3BHK+स्टडी के 312 फ्लैट और 12 पेंट हाउस बनाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट की लॉटरी मार्च में हो चुकी है। बसंतकुंज में ‘पार्क व्यू अपार्टमेंट’ बसंतकुंज योजना में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास ‘पार्क व्यू अपार्टमेंट’ बनाया जाएगा। यहां 6 अप्रैल तक पंजीकरण का मौका है। विराज खंड में आएगा ‘लेक व्यू’ प्रोजेक्ट गोमतीनगर के विराज खंड में ‘लेक व्यू’ नाम से एक और लग्जरी अपार्टमेंट बनाया जाएगा। यहां करीब 300 फ्लैट प्रस्तावित हैं। इसकी डीपीआर अंतिम चरण में है और अगले 6 महीने में निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। एलडीए के मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह के मुताबिक, तीनों प्रोजेक्ट के टेंडर जारी हो चुके हैं। एक महीने में प्रक्रिया पूरी कर वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। चौथे प्रोजेक्ट का काम करीब 6 महीने में शुरू होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में खिलौने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग:आधा किलोमीटर दूर से दिखा धुएं का गुबार, 5 लाख रुपए का सामान जला
    Next Article
    Anurag Dobhal: मुश्किल दौर के बीच खुशखबरी, UK07 Rider के बेटे का नानी ने किया ग्रैंड वेलकम, पत्नी रितिका हुईं इमोशनल; VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment