Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ पुलिस ने 5 लाख के खोए फोन वापस किए:23 लोगों को दिए गए उनके मोबाइल; मिशन शक्ति अभियान के तहत चला अभियान

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के थाना विकासनगर की टीम ने सराहनीय काम करते हुए 23 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। खास बात यह रही कि मिशन शक्ति 5.0 के तहत इन फोन को उनकी वास्तविक महिला मालिकों को सुपुर्द किया गया। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों पर CEIR पोर्टल के जरिए कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों और प्रदेश के अन्य जनपदों से इन मोबाइलों को ट्रेस किया गया। इसके बाद सभी 23 मोबाइल बरामद कर लिए गए। नवरात्रि के दौरान महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं को उनके मोबाइल वापस किए। फोन वापस मिलने पर लोगों ने विकासनगर थाना पुलिस और यूपी पुलिस की जमकर तारीफ की। इस कार्रवाई में थाना विकासनगर के कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी श्रीकांत तिवारी की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में टीम ने तत्परता दिखाते हुए यह सफलता हासिल की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया की 192 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित:विश्व टीबी दिवस पर प्रधानों को किया गया सम्मानित
    Next Article
    मऊ में योजनाओं के कारण किसानों की आय बढ़ी:जिला कृषि कार्यालय बनेगा सिंगल विंडो सिस्टम, सीडीओ ने की घोषणा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment