Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ रूट पर तीन स्पेशल ट्रेनें चलेंगी:वाराणसी, दिल्ली और अयोध्या से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

    3 hours ago

    2

    0

    गर्मियों के सीजन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी के अनुसार, वाराणसी, दिल्ली और अयोध्या से लखनऊ के रास्ते तीन स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने और सफर आसान होने की उम्मीद है। वाराणसी–दिल्ली स्पेशल वाराणसी से दिल्ली के बीच चलाई जा रही 04209/04210 स्पेशल ट्रेन 15 से 20 अप्रैल और 27 अप्रैल से 15 जुलाई तक सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी। यह ट्रेन वाराणसी से रात 10:15 बजे चलकर रायबरेली होते हुए सुबह 3:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी और फिर हरदोई, मुरादाबाद, गाजियाबाद के रास्ते दोपहर 1:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 04210 दिल्ली–वाराणसी स्पेशल निर्धारित दिनों में शाम 7:25 बजे दिल्ली से चलकर लखनऊ सुबह 3:50 बजे और वाराणसी सुबह 9:50 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। लखनऊ–नई दिल्ली स्पेशल लखनऊ और नई दिल्ली के बीच 04203/04204 स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन लखनऊ से सुबह 8:05 बजे रवाना होकर शाहजहांपुर, बरेली और मुरादाबाद होते हुए शाम 6:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 04204 नई दिल्ली–लखनऊ स्पेशल रात 8:20 बजे दिल्ली से चलकर सुबह 6:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इससे राजधानी रूट पर यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। अयोध्या–आनंद विहार स्पेशल अयोध्या से आनंद विहार के बीच 04213/04214 स्पेशल ट्रेन दो चरणों में संचालित होगी। यह ट्रेन 16 अप्रैल से 17 मई और 28 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार और गुरुवार को अयोध्या से शाम 6:20 बजे चलकर बाराबंकी होते हुए रात 8:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी और फिर बरेली, मुरादाबाद के रास्ते सुबह 6 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 04214 आनंद विहार–अयोध्या स्पेशल सोमवार और शुक्रवार को सुबह 9 बजे चलकर शाम 6:20 बजे लखनऊ और रात 10 बजे अयोध्या पहुंचेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ से चलने वाली रोडवेज बसों का किराया बढ़ेगा:NHAI की नई टोल दरें लागू, रोडवेज ने किराया संशोधन का भेजा प्रस्ताव
    Next Article
    बेटी होने पर ससुराल वालों ने पीटा:लखनऊ में महिला को घर से निकाला; थाने में मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment