Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ नगर निगम नहीं वसूल रहा विज्ञापन फीस:3 साल में 45 लाख रुपए का नुकसान, अमौसी एयरपोर्ट के पास लगे हैं होर्डिंग

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ नगर निगम अमौसी एयरपोर्ट के पास लगे होर्डिंग से विज्ञापन फीस नहीं वसूल रहा है। इससे उसे 3 साल में करीब 45 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। अब इन कॉमर्शियल होर्डिंग से वसूली की तैयारी है। नई विज्ञापन गाइडलाइन आने के बाद अब नगर निगम ऐसी वसूली बढ़ाने की कोशिश में है। नगर आयुक्त गौरव कुमार की तरफ से इसपर अब कार्रवाई की तैयारी है। एयरपोर्ट के पास ग्राउंड पर लगी होर्डिंग और बैनर से नगर निगम वसूली करेगा। इसको लेकर अधिकारियों की बैठक भी हुई। इसमें नगर आयुक्त गौरव कुमार की तरफ से अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव से कहा गया कि जो ग्राउंड पर होर्डिंग लगी हैं, उनके जिम्मेदारों से वसूली की जाए। इसपर अपर नगर आयुक्त ने हामी भरी है। एयरपोर्ट के पास 13 होर्डिंग हैं नगर निगम की तरफ से एयरपोर्ट के पास फिलहाल 13 होर्डिंग लगाए गए हैं। इनसे पिछले तीन साल से वसूली नहीं हो पाई है। वहीं, छत पर और लाइट वाले होर्डिंग लगाने की परमिशन एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र में नहीं है। इसके एनओसी विमानपत्तन प्राधिकरण की तरफ से दी जानी चाहिए। पिछले दिनों एयरपोर्ट प्रशासन की तरफ से लिखे गए पत्र में होर्डिंग से सुरक्षा की चिंता व्यक्त की गई थी। इसके बाद से अधिकारी इसकी परमिशन देने से किनारा कर रहे हैं, जबकि दावा है कि नियमों के तहत कुछ होर्डिंग को परमिशन दी जा सकती है। इससे नगर निगम को लाखों रुपए की इनकम होगी। दावा बॉयलाज के हिसाब से सही होर्डिंग आउटडोर एडवरटाइजिंग एसोसिएशन कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक चंद्रा ने बताया कि हम लोग प्राइवेट लैंड पर यूनीपोल बनाते थे। नगर निगम को लेटर देते थे। ये डिमांड में शामिल कर लेते थे। अब ये हर साल डिमांड में शामिल कर, इसे कैंसिल कर देते हैं। कई लोगों ने निगम को पैसा दिया तो उसे कैंसिल कर उसे दूसरे होर्डिंग में उसके एडजस्ट कर दिया। इसका कारण पूछने पर नगर निगम की तरफ से बताया गया कि एयरपोर्ट प्रशासन से एनओसी नहीं ली गई। इसपर उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट अथारिटी से एनओसी रूफ टॉप और लाइट वाले होर्डिंगों में लेनी होती है न कि सामान्य होर्डिंग में। हमारा यह दोनों नहीं है। यह बॉयलाज के हिसाब से सही है। इसे परमिट दी जानी चाहिए क्योंकि इससे अब 45 लाख रुपए का नुकसान हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कम उम्र की लड़कियों में बढ़ रहा ओवेरियन कैंसर:कानपुर की डॉ. सीमा बोलीं- 20 साल की युवतियां पीड़ित, कीटनाशक और खराब जीवनशैली से बढ़े केस
    Next Article
    सपा ने पंचायत चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा:आरक्षण-परिसीमन और मतदाता सूची की धीमी प्रक्रिया पर उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment