Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में यूपी के धुरंधर शेफ्स का मुकाबला:अयोध्या की यशफीन परवेज विजेता, वाराणसी की मधुरिमा बनीं क्रॉम्पटन किचन क्वीन

    16 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के सरोवर होमटेल होटल, शालीमार गेटवे मॉल आलमबाग में यूपी के धुरंधर शेफ्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दैनिक भास्कर के साथ आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से चुने गए 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की थीम लखनऊ की विरासत, आज का जायका रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक मौजूद रहीं। निर्णायक मंडल में शेरी मेहता, होटल के कार्यकारी शेफ तथा फूड ब्लॉगर गीतांजलि शामिल रहीं। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया प्रतियोगिता में अयोध्या की यशफीन परवेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने अवधी तेहरी बॉल्स, नवाबी भुट्टा रबड़ी और नवाबी बादाम काजू शॉट पेश कर निर्णायकों का दिल जीत लिया। विजेता को क्रॉम्पटन एयर फ्रायर पुरस्कार स्वरूप दिया गया। क्रॉम्पटन किचन क्वीन का खिताब वाराणसी की मधुरिमा विश्वकर्मा को मिला। उन्होंने टमाटर का हलवा और आटे का फरा बनाकर सभी को प्रभावित किया। उन्हें क्रॉम्पटन न्यूट्री ब्लेंडर से सम्मानित किया गया। भोपाल में होगा फाइनल मुकाबला इस प्रतियोगिता का फाइनल 17 मई को भोपाल में आयोजित होगा। फाइनल में मशहूर शेफ कुणाल कपूर, करण दुआ और शेरी मेहता बतौर निर्णायक शामिल होंगे। प्रतियोगिता के प्रेजेंटिंग स्पॉन्सर जॉफ मसाला, को-प्रेजेंटिंग स्पॉन्सर फॉरच्यून रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, पावर्ड बाय मदर डेयर, किचन एप्लायंस पार्टनर क्रॉम्पटन, टेबल वियर पार्टनर लाओपाला, रेडियो पार्टनर माय एफएम हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर डीएम ने शत-प्रतिशत नामांकन का दिया अल्टीमेटम:लापरवाही पर वेतन रोकने की चेतावनी, 30 अप्रैल का समय
    Next Article
    महिला बिल पास न होने पर विपक्ष को घेरगी भाजपा:कैबिनेट मंत्री बेबीरानी-विपक्ष चाहता है उनके परिवार की ही महिलाएं सांसद-विधायक बनें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment