Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 'विश्व शांति' पर सांस्कृतिक संध्या आयोजित:कला, संगीत और विचारों ने दिया एकजुटता का संदेश

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में रविवार शाम 'विश्व शांति एवं सततता' विषय पर एक विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। व्हाइट स्वान आर्ट और CSIR-IITR के सहयोग में हुए इस कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समाज को एकजुटता का संदेश दिया। व्हाइट स्वान आर्ट की संस्थापक और कार्यक्रम की सूत्रधार डॉ. अंजली निगम ने कहा कि कला और संगीत दिलों को जोड़ने का काम करते हैं, खासकर तब जब शब्द अपनी सीमा तक पहुंच जाते हैं। उन्होंने इस आयोजन को एक ऐसी सोच बताया जो धीरे-धीरे एक सांस्कृतिक आंदोलन का रूप ले रही है। उपनिषद के शांति श्लोक के साथ मंगलाचरण प्रस्तुति कार्यक्रम का शुभारंभ आध्यात्मिक माहौल में हुआ। डॉ. अंजली निगम ने तानपुरा की धुन पर ईशावास्य उपनिषद के शांति श्लोक के साथ मंगलाचरण प्रस्तुत किया। पंडित जसराज की शैली से प्रेरित इस प्रस्तुति ने सभागार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। संगीत की इस महफिल में कलाकारों ने कई प्रस्तुतियाँ दीं। इनमें 'छाप तिलक सब छीनी' की सूफियाना प्रस्तुति, 'जब दीप जले आना' का मधुर गायन, व्हाइट स्वान एंथम और शांति संदेश गीत शामिल थे। तबले और हारमोनियम की जुगलबंदी ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कथक नृत्यांगनाओं ने अपनी प्रस्तुतियों से जीवंत किया कार्यक्रम में संगीत के साथ नृत्य और चित्रकला का भी प्रदर्शन हुआ। कथक नृत्यांगनाओं रुनझुन, अनीशा, गर्गी, शैलेंद्र और श्वेता ने अपनी प्रस्तुतियों से जीवन के संतुलन और आंतरिक शांति को दर्शाया। युवा कलाकारों की कलाकृतियाँ भी हॉल में प्रदर्शित की गईं।यह सांस्कृतिक संध्या 22 से 25 मार्च तक चले चार दिवसीय महोत्सव की श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गायत्री नारायण और विशिष्ट अतिथि डॉ. रवि भट्ट, डॉ. आनंद माहेश्वरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षा सेवा चयन आयोग विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा:अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ परिणाम जारी करने की मांग की
    Next Article
    अखिलेश यादव के आरोपों पर पूर्व मंत्री का पलटवार:धुन्नी सिंह ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment