Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रदर्शन:सेवा सुरक्षा बहाली की मांग के लिए हजारों शिक्षक इको गार्डन पहुंचे, सोहन लाल बोले- खत्म की गई धारा शिक्षक की लाइफलाइन

    11 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के इको गार्डन में चिलचिलाती धूप में जोरदार प्रदर्शन। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षक सेवा सुरक्षा की बहाली को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं । तेज धूप और गर्मी में हजारों शिक्षक लंबित 25 सूत्री मांगो को लेकर डटे हुए है । मुख्य मांग है कि सेवा सुरक्षा की धारा 12, 18 और 21 को नए आयोग में जोड़ा जाए। प्रदेश भर से आए शिक्षकों ने नारा लगाया 'सेवा सुरक्षा लड़के लेंगे'। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा ने कहा है कि सरकार शिक्षकों की लंबित मांगों का निस्तारण तत्काल करे। शिक्षक अब चुप नहीं बैठेगा , सरकार हमें लगातार नजरअंदाज कर रही है, जिससे शिक्षकों में भारी आक्रोश है। जिस धारा को खत्म किया गया वो शिक्षकों की लाइफलाइन है। ‘विद्यालय प्रबंधकों की मनमानी बढ़ी’ इन्होंने बताया कि 2023 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक सेवा चयन आयोग ने इस धारा को डिलीट कर दिया जो शिक्षकों की लाइफलाइन हुआ करती थी। इस धारा के खत्म होने से पूरे प्रदेश में शिक्षक प्रभावित हो रहा है। जब तक यह धारा अस्तित्व में थी कोई भी शिक्षक के ऊपर दंडात्मक कार्रवाई नहीं कर सकता था अनावश्यक उसके ऊपर दबाव नहीं बना सकता था। इसके खत्म हो जाने से प्रबंधन जैसे चाहते हैं वैसे मनमानी करते हैं शिक्षको के ऊपर फर्जी कार्रवाई करते हैं , निराधार आरोप लगाते हैं, उन्हें अनावश्यक परेशान करते हैं। इसलिए हम सेवा सुरक्षा धारा को लागू करने की लड़ाई मुखर हो कर लड़ रहे हैं। 2023 में हुआ बदलाव अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा ने कहा कि प्रदेश भर के हजारों शिक्षक पौने दो साल से सेवा सुरक्षा की बहाली को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश सरकार अनदेखा कर रही है। उन्होंने बताया कि चयन बोर्ड अधिनियम 1982 के निष्क्रिय होने से सेवा सुरक्षा की धारा 21, पदोन्नति की धारा 12 एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्य के तदर्थ पदोन्नति की धारा 18 रद्द हो गई है। संगठन के कई बार वार्ता के बावजूद सरकार ने इन धाराओं को नये उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अधिनियिम 2023 में नहीं जोड़ा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में जगदीशपुर चौराहे पर लगी भीषण आग:देर रात तीन दुकानें जलकर खाक, लाखों के नुकसान का अनुमान
    Next Article
    गाजियाबाद: दुकानदार को सिर में मारी गोली:कहासुनी के बाद देर रात युवकों ने किया हमला, आरोपी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment