Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में UPI से 9 लाख पार:रिटायर्ड महिला डॉक्टर के 3 बैंक खातों से रकम साफ, OTP तक नहीं आया

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इन्द्रानगर इलाके में रहने वाली एक रिटायर्ड डॉक्टर के तीन अलग-अलग बैंक खातों से करीब 9 लाख रुपए पार कर दिए गए। पीड़िता का आरोप है कि वो UPI इस्तेमाल नहीं करतीं और न ही किसी तरह का OTP या बैंक मैसेज उनके मोबाइल पर आया। पेंशन देखने गईं तो खाते में बचे सिर्फ 470 रुपए पीड़िता डॉ. राधारानी गुप्ता (सेवानिवृत्त) 6 अप्रैल को पंजाब नेशनल बैंक, इन्द्रानगर शाखा पहुंचीं। यहां उन्हें पता चला कि पेंशन तो आ चुकी है, लेकिन खाते में सिर्फ 470 रुपए बचे हैं। जांच में सामने आया कि 24 मार्च से 5 अप्रैल के बीच करीब 6.5 लाख रुपये UPI के जरिए निकाल लिए गए। दो और बैंकों से भी 2.5 लाख उड़ाए अगले दिन जब उन्होंने ICICI बैंक, इन्द्रानगर और इंडियन ओवरसीज बैंक, गोलागंज स्थित खातों की जानकारी ली, तो वहां से भी करीब 2.5 लाख रुपये निकलने का खुलासा हुआ। इस तरह कुल ठगी करीब 9 लाख रुपये की हो गई। न OTP, न अलर्ट… कैसे हुआ ट्रांजेक्शन? पीड़िता का कहना है कि उन्होंने कभी UPI का इस्तेमाल नहीं किया। उनके मोबाइल पर न तो कोई OTP आया और न ही ट्रांजेक्शन से जुड़ा कोई मैसेज। ऐसे में बैंकिंग सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। तीनों बैंकों में शिकायत, थाने में FIR दर्ज डॉ. गुप्ता ने तीनों बैंकों के ब्रांच मैनेजर को लिखित शिकायत दी है। साथ ही इन्द्रानगर थाने में मुकदमा भी दर्ज करवाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अतीक के शूटर दुर्रानी का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट:हत्या के एक दिन बाद तक था एक्टिव, गैंगस्टर ने बना रखे थे ढेरों रील वीडियो
    Next Article
    लखनऊ में बीएड छात्रा से दरिंदगी की कोशिश:फ्लैट में बुलाकर छेड़छाड़, विरोध पर पीटा; जान से मारने की धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment