Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में दीवार ढहने से 2 युवक की मौत:तूफान से आम के बागों को नुकसान, जमीन पर बिछे छोटे-छोटे फल

    11 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में सुबह तूफान के साथ करीब डेढ़ घंटे बारिश हुई। मड़ियांव में दीवार ढहने से अंकित शर्मा (34) और विभूति खंड में अमित यादव की मौत हो गई। दो युवक घायल हो गए। बारिश से कई इलाकों में नाले उफना गए। सुल्तानपुर रोड की तरफ सड़कों पर पानी भर गया। भोर में ठंडी हवा चल रही थी। सुबह 8:20 बजे अचानक घने काले बादल छा गए। इससे शहर के अधिकांश इलाकों में अंधेरा छा गया। करीब 10 मिनट में ही तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। मलिहाबाद में आम बागवानों का बहुत नुकसान हुआ। बागों में आम के छोटे फल एक तरफ से बिछ गए। बागवानों का कहना है कि उनका भारी नुकसान हुआ है। जो लागत लगाई थी, उसे भी वापस आने की उम्मीद नहीं है। इसकी भरपाई कैसे होगी? सरकार को इसके लिए हमारी मदद करनी चाहिए। दोनों डिप्टी सीएम की फ्लाइट लैंड नहीं हो सकी खराब मौसम के बीच दिल्ली से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6476 को भोपाल डायवर्ट कर दिया गया। इसमें यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सवार थे। लखनऊ एयरपोर्ट पर तीन बार लैंडिंग की कोशिश फेल होने के बाद विमान को भोपाल भेजा गया। दोनों डिप्टी सीएम भोपाल में सुरक्षित उतरे। तेज बारिश और ओले का अलर्ट मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि दोपहर में तेज बारिश होगी। ओले भी गिरेंगे। अगले 3 दिन तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। बहरहाल, सोमवार सुबह तूफान-बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया है। लखनऊ में आज तापमान 23 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 6.1 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस कमी के साथ 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। नमी 56 से 63% के बीच दर्ज हुई। 7 तस्वीरें देखिए- मौसम के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेल की आटा-चक्की में बंदी ने फंदा लगाकर जान दी:सीतापुर जिला कारागार में पत्नी की हत्या के आरोप में एक महीने से बंद था
    Next Article
    अलग-अलग स्थानों पर दीवार ढहने से 2 युवक की मौत:दो घायल, लखनऊ में तेज आंधी-पानी के बाद हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment