Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में दो दिन बारिश के बाद मौसम साफ:ग्रीन जोन में पहुंचा शहर का AQI, अब बढ़ेगा तापमान

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में दो दिन रुक-रुककर बारिश के बाद आज सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। दिन भर चटक धूप निकली रहेगी। इससे अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 7.9 डिग्री कम दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री रहा या सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। पढ़िए मॉनिटरिंग स्टेशनों में दर्ज AQI सुबह के समय लखनऊ के छह मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक AQI 70 के साथ संतोषजनक श्रेणी में रहा। अलीगंज 99, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 63, लालबाग 86 तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 65, गोमतीनगर 53 और कुकरेल पिकनिक स्पॉट का AQI 57 के साथ ग्रीन जोन में रहा। शनिवार शाम के समय केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक, लखनऊ का वायु गुणवत्ता सूचकांक 71 दर्ज किया गया। आज से खत्म हो जाएगा पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश से गुजर रहा पश्चिमी विक्षोभ अब खत्म हो रहा है। पूर्वांचल के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बादलों की वजह से दिन का तापमान 7 डिग्री तक गिरा था। लेकिन अब मौसम साफ होने लगा है और तापमान तेजी से बढ़ रहा है। 22 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह खत्म हो जाएगा। इसके बाद अगले 5-6 दिनों (यानी आने वाले एक हफ्ते) में दिन का तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हवा में नमी ज्यादा होने से सुबह के समय कहीं-कहीं हल्की धुंध छा सकती है। लेकिन, धूप निकलते ही ये साफ हो जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्रिकेट मैच खेलते समय 30 साल के बैट्समैन की मौत:शाहजहांपुर में बैटिंग करते वक्त सीने में दर्द हुआ, ग्राउंड पर गिरे...फिर उठे नहीं
    Next Article
    फर्जी वरासत मामले में राजस्व निरीक्षक निलंबित:देवरिया में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज, लेखपाल पहले ही निलंबित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment