Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में टॉयलेट में मरीज से दुष्कर्म का प्रयास:अस्पताल में भर्ती थी महिला मरीज; विरोध पर मारपीट; वार्ड बॉय गिरफ्तार

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के महानगर स्थित विवेकानंद अस्पताल में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां न्यूरो वार्ड में भर्ती महिला मरीज से टॉयलेट के अंदर घुसकर वार्ड बॉय ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने मरीज के साथ मारपीट भी की। शोर मचाने पर वह मौके से भाग निकला, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के भाई के मुताबिक, उनका परिवार सीतापुर का रहने वाला है और 19 मार्च से उनकी बहन अस्पताल में भर्ती है। बुधवार शाम वह वार्ड के पास बने शौचालय में गई थीं। इसी दौरान वार्ड बॉय अनीस पीछे से टॉयलेट में घुस गया और दरवाजा बंद कर जबरदस्ती करने लगा। बहन के देर तक वापस न आने पर परिजन पहुंचे काफी देर तक मरीज के बाहर न आने पर उसकी बड़ी बहन शौचालय के पास पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद मिला तो परिजनों ने शोर मचाया। इस पर अस्पताल स्टाफ भी मौके पर जुट गया। दरवाजा खुलते ही भागा आरोपी किसी तरह दरवाजा खुलवाया गया तो आरोपी अर्धनग्न हालत में मिला। मौके पर भीड़ देखकर वह भाग निकला। इसके बाद पीड़िता के भाई ने महानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। सर्विलांस से दबोचा गया आरोपी पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी अनीस अहमद को गिरफ्तार कर लिया। वह सीतापुर के रामपुर मथुरा क्षेत्र का रहने वाला है और फिलहाल मदेयगंज इलाके में रह रहा था। पूछताछ में दी सफाई, नौकरी से निकाला गया पुलिस पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह सिगरेट पीने टॉयलेट गया था और उसने कुछ नहीं किया। हालांकि घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने उसे नौकरी से निकाल दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट ने पिता- बेटी पर डीएनए टेस्ट का दिया आदेश:कहा, पिता-बेटी को 'सच्चाई जानने का अधिकार', सोनभद्र का मामला
    Next Article
    राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता विवाद- केंद्र सरकार बनी पक्षकार:लखनऊ हाईकोर्ट ने रिकॉर्ड तलब किया, 6 अप्रैल को अगली सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment