Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ट्रांसफार्मर फुंका, रश्मि-लोक में 156 परिवार अंधेरे में:सुबह 5 बजे से बिजली गुल; लिफ्ट ठप, पानी संकट से जूझ रहे लोग

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विकास प्राधिकरण की शारदा नगर योजना स्थित रश्मि लोक अपार्टमेंट में बुधवार तड़के ट्रांसफार्मर जल जाने से बड़ा संकट खड़ा हो गया। सुबह करीब 5 बजे बिजली सप्लाई ठप हो गई, जिससे 156 फ्लैट्स में रहने वाले परिवार परेशान हैं। आवंटी अमृतांशु ने बताया कि सुबह से लाइट न आने के कारण 156 परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पानी तक खत्म हो गया है, ऐसे में लोग बाहर लगे नलों से पानी भरकर अपने फ्लैट तक ले जाने को मजबूर हैं। बिजली न होने से लिफ्ट भी बंद है, जिससे ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। उन्होंने यह भी बताया कि जनरेटर का हैंडओवर अब तक नहीं हुआ है, जिसके चलते बैकअप की सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में पूरे अपार्टमेंट में हालात और ज्यादा बिगड़ गए हैं। आवंटियों के मुताबिक, बिजली विभाग इस मामले में जिम्मेदारी एलडीए पर डाल रहा है और कह रहा है कि ट्रांसफार्मर की मरम्मत एलडीए कराएगा। वहीं एलडीए की ओर से अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है, जिससे लोगों में नाराजगी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में 15 लाख की चोरी:किशनी थाने में दी थी शिकायत, नहीं हुई सुनवाई; पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार
    Next Article
    मामी सुनीता को देखते ही पैरों पर गिरे कृष्णा अभिषेक:देखकर रो पड़ीं पत्नी कश्मीरा शाह, गोविंदा पर दिए बयान से सालों बात बंद रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment