Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में तीन दिवसीय सुंदरकांड पाठ शुरू:ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के बक्शी का तालाब क्षेत्र के भोली गांव में तीन दिवसीय सुंदरकांड पाठ का आयोजन शुरू हो गया है। ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन ने पूरे गांव को भक्तिमय बना दिया। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एक आध्यात्मिक और सामाजिक संस्था है, जो समय-समय पर जन जागरूकता के लिए धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करती है। इसी क्रम में यह सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य भक्तों को आध्यात्मिक ज्ञान और जीवन जीने की सही दिशा प्रदान करना है। चौपाई के माध्यम से सत्संग के महत्व को समझाया कार्यक्रम के प्रथम दिन साध्वी रितु भारती ने कथा वाचन किया। उन्होंने भगवान हनुमान की भक्ति और उनके अद्भुत पराक्रम का वर्णन करते हुए बताया कि कैसे हनुमान जी ने सौ योजन समुद्र पार कर लंका पहुंचकर अपने साहस और समर्पण का परिचय दिया। साध्वी रितु भारती ने लंका में हनुमान जी की लंकिनी से भेंट का भी उल्लेख किया, जहां हनुमान जी ने मुष्टिका प्रहार से उसे परास्त किया। लंकिनी ने इस घटना को अपने जीवन का श्रेष्ठ सत्संग बताया। साध्वी ने रामचरितमानस की चौपाई के माध्यम से सत्संग के महत्व को समझाया, जिसमें कहा गया है कि स्वर्ग और मोक्ष के सभी सुख भी एक क्षण के सत्संग के बराबर नहीं हो सकते। 'सत्य' और 'संग' का मेल ही सत्संग उन्होंने 'सत्संग' का अर्थ समझाते हुए बताया कि 'सत्य' और 'संग' का मेल ही सत्संग है, जिसका अर्थ है ईश्वर के साथ जुड़ना। उनके अनुसार, ईश्वर के साक्षात्कार के बाद ही सच्ची भक्ति की शुरुआत होती है।कार्यक्रम के दौरान साध्वी कात्यानी भारती, साध्वी मंदाकिनी भारती, साध्वी दीपा भारती और साध्वी अर्पण भारती ने सुमधुर भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। पहले दिन के आयोजन में भोली गांव के निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर एपी सिंह (रिटायर एसएसपी), राज बहादुर सिंह (पूर्व प्रधान, भोली गांव) और तृप्ति तिवारी (अध्यक्ष, 51 शक्ति पीठ धाम बीकेटी) सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे लगे:महिला आरक्षण बिल पास न होने पर जताईनाराजगी, प्रदर्शनकारी महिलाएं बोली- अखिलेश यादव जिम्मेदार
    Next Article
    देवरिया में बजरंग दल ने किया प्रदर्शन:सामाजिक चुनौतियों और अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए फूंका पूतला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment