Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सीसीटीवी में रेकी करते हुए कैद हुआ चोर:दुकान बंद होने पर चोरी करने पहुंचा, लोगों के आने पर डरकर भागा

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में एक चोर दुकान की रेकी करने के बाद चोरी करने पहुंचा। दुकान में लगे सीसीटीवी में आरोपी युवक कैद हो गया। जिसमें वह दुकान के अंदर कैमरे की तरफ देखते हुई नजर आ रहा है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। पिकनिक स्पॉट रोड खुर्रम नगर निवासी मुकीद अहमद इंदिरानगर इलाके में पकीजा कॉस्मेटिक नाम से दुकान चलाते हैं। मुकीद ने बताया कि 20 मार्च को वह अपने भाई के साथ शाम करीब 6 बजे दुकान का शटर बंद करके इफ्तार करने चले गए। दुकान पर कोई नहीं था, तभी एक अज्ञात व्यक्ति पहुंचा। शटर उठाकर अंदर लगे दरवाजे को चोरी करने के इरादे से तोड़ने लगा। एक व्यक्ति आया तो उसे गुमराह करके भेज दिया। इसके बाद फिर से ताला तोड़ने का प्रयास करने लगा। इसके बाद आसपास के लोग देखने लगे तो डर की वजह से बिना चोरी किए फरार हो गया। देखिए 3 तस्वीरें… सीसीटीवी में रेकी करते दिखाई दिया घटना के बाद मुकीद अहमद ने अपना सीसीटीवी चेक किया तो वही युवक एक दिन पहले शाम के समय दुकान के अंदर रेकी करते नजर आया। युवक करीब 5 मिनट दुकान में रहा। इस दौरान वो अंदर के कैमरे लगातार देख रहा था। पीड़ित ने दोबारा चोरी की घटना की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मामले में पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती के इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो अपलोड:आईडी की हैक, युवती ने दर्ज कराई FIR, पुलिस मामले की जांच में जुटी
    Next Article
    Armaan Malik के नन्हे बेटे का चेहरा Reveal, क्या बिल्कुल अपने भाई 'जैद' की कार्बन कॉपी है पायल का लाडला? देखें पहली तस्वीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment